खंडहर में ऊंचे सपने;रविशंकर विश्वविद्यालय ने अच्छे ग्रेड पाने बनाई चार कमेटी, आंतरिक मूल्यांकन शुरू

रायपुर,  पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पास वर्तमान कोई ग्रेड नहीं है। विश्वविद्यालय को ए प्लस-प्लस ग्रेड मिलेगा, अथवा ए और बी इनमें से किसी एक ग्रेड से ही संतुष्ट होना पड़ेगा, इसका निर्णय अगले कुछ महीनों में हो जाएगा। दरअसल नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल(नैक) की टीम विश्वविद्यालय आएगी और विश्वविद्यालय का मूल्यांकन करेगी। इसके आधार पर ही विश्वविद्यालय का नया ग्रेड मिलेगा। नैक की टीम कब आएगी, अभी तिथि निर्धारित नहीं है। लेकिन संभावना है कि नैक टीम जुलाई-अगस्त में आ सकती हैं।

विश्वविद्यालय प्रबंधन अच्छी ग्रेडिंग के लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का पिछली बार नैक मूल्यांकन 2016 में किया था, तब विश्वविद्यालय को ए ग्रेड मिला था। सामान्य रूप से नैक से मिले ग्रेड की अवधि पांच साल की होती है। हालाकि कई मामलों में दीगर विश्व विद्यालयों की तुलना में अध्ययन-अध्यापन की सुविधाएं कम है। यह राज्य का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है।

विश्वविद्यालय के नए कुलपति डा. सच्चिदानंद शुक्ला ने कार्यभार संभाल लिया है। उनका कहना है कि अच्छी ग्रेडिंग के लिए अभी से तैयारियां शुरू करवा दी हैं। इसके लिए चार कमेटियां बनाई गई है, जो विश्वविद्यालय के आंतरिक मूल्यांकन में जुट गई है। हर टीम में चार-चार सदस्य है, जो अलग-अलग विभागों में जाकर नैक के मापदंड के हिसाब से मूल्यांकन कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि कुलपति एक बाहरी लोगों की टीम बनाने की तैयारी कर रहे है। नैक की टीम आने से पहले विश्वविद्यालय अलग-अलग चरणों में अपनी तैयारियों को परखना चाहता है।

कई बिंदुओं को लेकर मूल्यांकन

जानकारों का कहना है कि नैक की टीम कई बिंदुओं को लेकर मूल्यांकन करती है। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा शोध, छात्रों को दी जा रही सुविधाएं, पाठ्यक्रम, फैकल्टी की संख्या समेत अन्य शामिल है। पिछली बार नैक की टीम जब रविशंकर विश्वविद्यालय आइ थी, तब तीन दिन तक मूल्यांकन हुआ था। इसमें शिक्षकों के अलावा छात्रों से भी फीडबैक लिया गया था। ग्रेडिंग के हिसाब से ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी)की तरफ से ग्रांट भी दी जाती है। अच्छी ग्रेड वाले विश्वविद्यालयों को ग्रांट देने में प्राथमिकता मिलती है।

  • Related Posts

    NEET; MBBS/BDS में दाखिला, प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    रायपुर,  चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश वर्ष 2026 के प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए…

    IGKV; बी टेक कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि अभियांत्रिकी संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में B.Tech. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं B.Tech. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में उपलब्ध रिक्त सीटों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार