घटिया कोयले को उच्च क्वालिटी का बताकर किया लाखों का घपला; चार गिरफ्तार

रायपुर , सिलतरा स्थित एक कंपनी का कर्मचारी घटिया क्वालिटी के कोयले की जांच कर उच्च क्वालिटी का होने का फर्जी रिपोर्ट देता रहा। पिछले दो साल से कंपनी घटिया क्वालिटी के कोयले की खरीदी करती रही। इस तरह उसने लाखों का घपला किया।

इस गोलमाल में कंपनी के चार कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस ने चारों आरोपित लीलाधर साहू, रविंद्र वर्मा, परसराम निषाद और मेघनाथ निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। घटिया कोयले से जब प्रोडक्शन में दिक्कत आने लगी तब कंपनी के अफसरों ने जांच कराई और फर्जीवाड़ा फूटा।

कंपनी की ओर पुलिस में शिकायत की गई तब पुलिस ने जांच की। धरसींवा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारडा एनर्जी में उप महाप्रबंधक विवेक चौधरी ने बताया कि लीलाधर साहू, रविंद्र वर्मा, पारसराम निषाद और मेघनाथ निषाद कंपनी में काम करते थे। लीलाधर लैब में पदस्थ था। वह कोयले की जांच करता था। साठगांठ कर फैक्ट्री में आने वाले घटिया कोयले की अच्छी रिपोर्ट देता था। इस आधार पर कंपनी ने कई टन कोयला खरीद लिया। बीते दो साल से आरोपित पैसा लेकर फर्जी रिपोर्ट बनाता रहा। एक आरोपित ने फर्जी रिपोर्ट से मिले पैसे से 20 लाख की जमीन खरीदी है। उसने अपनी शादी में ही 10 लाख रुपये खर्च किए।

  • Related Posts

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    रायपुर, राजधानी रायपुर के नजदीकी क्षेत्र आरंग में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब वार्ड नंबर 2 स्थित साहू पारा में कुछ हुड़दंगियों ने एक 18…

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश