चुनाव के पहले भाजपा को बडा झटका; वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय का पार्टी से इस्तीफा

रायपुर,  भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साय ने इस संबंध में राज्‍य के भाजपा अध्‍यक्ष अरुण साव को एक पत्र भी लिखा है। उन्‍होंने पत्र में भाजपा की प्राथमिक सदस्‍यता और सभी पदों से इस्‍तीफा देने की बात कही है। साय ने पत्र में लिखा है कि उन्‍हें पार्टी ने जिन महत्‍वपूर्ण पदों की जिम्‍मेदारी सौंपी उसे उन्‍होंने पूरे समर्पण और कर्तव्‍यपरायणता के साथ निभाया है।

साय ने यह भी लिखा है कि पिछले कुछ वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में उनकी छव‍ि धूमिल करने के उद्देश्‍य से उनके विरुद्ध उनकी ही पार्टी के राजनीतिक प्रत‍िद्वंद्वियों द्वारा षड्यंत्र , मिथ्‍या आरोप और अन्‍य गति‍व‍िध‍ियों द्वारा लगातार उनकी गर‍िमा को ठेस पहुंचाई जा रही है। इससे वे अत्‍यंत आहत महसूस कर रहे हैं।

साय ने लिखा है कि बहुत गहराई से विचार करने के बाद वे भारतीय जनता पार्टी की अपनी प्राथमिक सदस्‍यता और सभी पदों से इस्‍तीफा दे रहे हैं। साय तीन बार विधायक और तीन बार संसद सदस्‍य रह चुके हैं। अविभावित मध्‍य प्रदेश में वे प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। साथ ही वे छत्‍तीसगढ़ भाजपा के अध्‍यक्ष और राज्‍य सभा सदस्‍य भी रह चुके हैं।

  • Related Posts

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़…

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    0 कांग्रेस ने 5 वर्ष में सिंचाई पर 5,700 करोड़ तो हमने सिर्फ दो साल में ही उससे डबल 10,700 करोड़ स्वीकृत किए रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल बिलासपुर…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई