चुनाव; पीएम मोदी का 13 नवंबर को 7वीं दफे छत्तीसगढ़ प्रवास, मुंगेली और महासमुंद में करेंगे चुनावी सभा

रायपुर , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 नवंबर को एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। चार महीने के भीतर प्रधानमंत्री का यह सातवां प्रवास होगा। वे मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के जमकुही में सुबह 11 बजे से 11.40 बजे तक और इसके बाद महासमुंद में सभा करेंगे। प्रधानमंत्री के इस प्रवास ने भाजपा नेताओं को चिंता में डाल दिया है। दरअसल, दिवाली के दूसरे दिन उनके आगमन पर सभाओं में भीड़ जुटाना चुनौती होगी। हालांकि प्रदेश प्रभारी ओम माथुर स्वयं सभास्थल का जायजा ले चुके हैं।

इसके पहले मोदी अपने दो दिवसीय प्रवास पर चार और पांच नवंबर को क्रमश: दुर्ग और डोंगरगांव पहुंचे थे। चुनावी सभा के रूप में देखें तो कांकेर, दुर्ग के बाद मुंगेली में उनकी तीसरी चुनावी सभा होगी। बाकी प्रवास के दौरान उन्होंने भाजपा की विजय संकल्प रैलियों को संबोधित किया था। दूसरे चरण की शेष 70 सीटों के लिए 17 नवंबर को वोटिंग और तीन दिसंबर को मतगणना होगी।

यहां कर चुके हैं सभा

पीएम मोदी ने चार नवंबर को दुर्ग और दो नवंबर को कांकेर में चुनावी सभा की थी। वहीं इसके पहले तीन अक्टूबर को बस्तर के जगदलपुर में सभा की थी। बस्तर में प्रधानमंत्री ने 27,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया था। इसके बाद पहले 30 सितंबर को बिलासपुर और 14 सितंबर को रायगढ़ में 6,350 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। साथ ही नौ जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लाक की आधारशिला रखी थी। इसके पहले सात जुलाई को रायपुर में 7,600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……