चुनाव; 15 नवंबर को शाम 5 बजे से लेकर 17 नवंबर को मतदान समाप्ति तक शराब दुकानें बंद रहेगी

रायपुर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने जिले में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित किया है। कलेक्टर ने  17 नवंबर को होने वाले मतदान के अवसर पर दिनांक 15 नवंबर को  शाम 5 बजे से लेकर दिनांक 17 नवंबर को मतदान समाप्ति तक जिले में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेन्ट-बार, होटल-बार, क्लब इत्यादि, भांग/भांगघोटा एवं भण्डारण-भाण्डागार एवं मतगणना तिथि 03 दिसंबर के दिन संबंधित मतगणना स्थल क्षेत्रों की समस्त आबकारी केन्द्रों को सम्पूर्ण दिवस पूर्णतः बंद रखने के निर्देश दिए है। डॉ भुरे ने शुष्क अवधि में सभी निर्देशों का कडाई से पालन करने को कहा है और उल्लंघन करने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

मतदाल दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 8 व 9 नवम्बर को
रायपुर 06 नवंबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन-2023 के परिपेक्ष्य में मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 8 व 9 नवम्बर को होगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एनआईटी रायपुर और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में होगा। प्रतिदिन दो पालियों में प्रशिक्षण होगा। पहली पाली का समय सुबह 9ः30 बजे और दूसरी पाली का दोपहर 1ः30 बजे से निर्धारित किया गया है। संबंधित अधिकारी-कर्मचारी अनिर्वाय रुप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। उल्लेखनीय है कि दोनों प्रशिक्षण में सुविधा केंद्र बनाए गए है, जहा प्रशिक्षण में आने वाले पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मतदान करेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; भाड़ा नियंत्रण संशोधन विधेयक 2026 पारित, मकान मालिक और किरायेदारों को मिलेगा बेहतर कानूनी संरक्षण

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा ने आज छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया। यह संशोधन राज्य में भवन स्वामी एवं किरायेदार के मध्य संबंधों को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी…

    ASSEMBLY; राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उबला सदन, भारी हंगामे के बीच कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित…

    रायपुर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ विधानसभा पक्ष और विपक्ष के बीच नोंक-झोक हुई. मुद्दे पर भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही कल तक लिए स्थगित कर…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’