चेट्रीचंड्र महोत्सव में सीएम बघेल बोले- सामाजिक कामों के लिए नवा रायपुर में सिंधी समाज को दी जाएगी जमीन

रायपुर, गुरुवार को रायपुर में आयोजित चेट्रीचंड्र महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिंधी समाज को लेकर एक और घोषणा करते हुए कहा है कि, सिंधी पंचायत को सामाजिक कार्य के लिए नवा रायपुर में जमीन दी जाएगी। इससे पहले सीएम ने चेट्रीचंड्र उत्सव पर सरकारी छुट्टी का ऐलान किया था। महोत्सव में बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

रायपुर में बीते 3 सालों से कोविड-19 के चलते इस महोत्सव को सीमित संख्या में लोग मनाते थे, लेकिन इस बार सिंधी समुदाय ने खुलकर इस महोत्सव में एक दूसरे को खुशियां बांटी। जय स्तंभ चौक पर हजारों लोगों की तादाद देखने को मिली। चौराहे पर दो अलग-अलग मंच बनाए गए थे। जहां से कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे रहे थे।

मंच के नीचे मौजूद महिलाओं और युवतियों का समूह पूरी मस्ती में झूमता नजर आया। मंच से सिंधी कलाकारों ने सिंधी गीतों की प्रस्तुतियां दी। आयो लाल झूलेलाल, लाल झूलेलाल, दमा दम मस्त कलंदर जैसे गानों पर लोग थिरकते दिखाई दिए।सिंधी समुदाय के मंच पर बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी भी पहुंची। मुंबई से आए सिंगर कमलेश कपूर एंकर महेश मोटलानी ने मुंबई रॉक बैंड के साथ यहां परफॉर्म किया। संगीता बिजलानी भी चेट्रीचंड्र महोत्सव के माहौल में झूमती नजर आईं। और रायपुर शहर के लोगों के बीच आकर जय झूलेलाल का नारा भी लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि रायपुर में मैं अपने परिवार के ही बीच आ गई हूंं।

  • Related Posts

    ELEPHANT; हाथी ने सड़क निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों पर किया हमला, दो की मौत, पांच साल में 325 लोगों की गई जान

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा के कोरिया जिले में जंगली हाथी के हमले में दो श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया…

    PWD;पुल निर्माण की धीमी गति पर लोनिवि अधिकारियों-ठेकेदारों पर बरसे डिप्टी सीएम अरुण साव

    *डिप्टी सीएम अरुण साव ने जगदलपुर शहर ब्रिज निर्माण की धीमी गति पर ठेकेदार और अधिकारी को लगाई फटकार जगदलपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..