चेन्नई ने लखनऊ को 12 रन से हराया; मोइन अली ने चटकाए 4 विकेट, गायकवाड-कॉन्वे की शतकीय साझेदारी

चैन्नई, 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग-16 के छठे मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स को 12 रन से हरा दिया है। करीब चार साल बाद अपने होम ग्राउंड चेपॉक पर खेलने उतरी चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन बनाए। टीम ने IPL में 24वीं बार 200+ को स्कोर बनाने का कारनामा भी किया। जवाब में लखनऊ के बैटर्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 205 रन ही बना सके।

गायकवाड-कॉन्वे की 9 पारियों में तीसरी शतकीय साझेदारी
CSK के ऋतुराज गायकवाड ने IPL के इस सीजन में लगातार दूसरी फिफ्टी जमाई। वह 31 बॉल में 57 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 3 चौके लगाए। उन्होंने ड्वेन कॉन्वे के साथ 110 रन की पार्टनरशिप भी की। यह दोनों के बीच 9 पारियों में तीसरी शतकीय साझेदारी है। कॉन्वे अगले ओवर में 47 रन के निजी स्कोर पर मार्क वुड का शिकार बने।

चेन्नई ने 24वीं बार 200+ का स्कोर बनाया

  • चेपॉक स्टेडियम) में लखनऊ ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी और चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन बनाए। टीम ने सबसे ज्यादा 24वीं बार 200+ को स्कोर बनाया है। आखिरी ओवर में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर फेंक रहे मार्क वुड की बॉल पर लगातार दो छक्के जड़े।
  • ऋतुराज गायकवाड ने 31 बॉल पर 57 रन की पारी खेली। जबकि ड्वेन कॉन्वे ने 47 रन का योगदान दिया। शिवम दुबे और अंबती रायडु ने 27-27 रन बनाए। मार्क वुड और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लिए।

टर्निंग पॉइंट्स

  • चेन्नई के ओपनर्स की शतकीय साझेदारी CSK के ओपनर्स ने शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कॉन्वे की जोड़ी ने 56 बॉल पर 110 रन की पार्टनरशिप की। यह इन दोनों की 9 पारियों में तीसरी शतकीय साझेदारी रही।
  • रवि बिश्नोई को 10वां ओवर देना लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने रवि बिश्नोई को बॉलिंग देने में देरी की। उन्हें 10वां ओवर फेंकने का मौका मिला। रवि ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 28 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्हें पावरप्ले के बाद गेंदबाजी कराई जा सकती थी। मार्क वुड को भी तीन सफलताएं मिलीं, लेकिन वुड ने 49 रन खर्च किए।
  • मोइन अली ने झटके 4 विकेट मोइन अली ने सटीक गेंदबाजी की। उन्होंने पहले तो लखनऊ के ओपनर ​काइल मेयर (53 रन) को आउट कर ओपनिंग साझेदारी को तोड़ा। फिर केएल राहुल (20 रन) को भी चलता कर दिया। उन्होने क्रुणाल पंड्या (9 रन) और मार्कस स्टोइनिस (21 रन) को आउट कर मिडिल ऑर्डर की कमर भी तोड़ी। बचा हुआ काम तुषार देशपांडे और मिचेल सैंटनर ने कर दिया।
  • मेयर पहले दो मैच में फिफ्टी जमाने वाले पहले खिलाड़ी
  • काइल मेयर्स लगातार दूसरा शतक जमाकर आउट हुए। वे पहले दो मैचों में फिफ्टी जमाने वाले IPL इतिहास के पहले खिलाड़ी बने हैं।
  • ऐसे गिरे लखनऊ के विकेट
  • पहला: छठे ओवर की तीसरी बॉल पर मोईन अली ने काइल मेयर को कॉन्वे के हाथों कैच कराया।
  • दूसरा : सातवें ओवर की आखिरी बॉल पर सेंटनर ने दीपक हुड्‌डा को स्टोक्स के हाथों कैच कराया।
  • तीसरा : आठवें की दूसरी बॉल पर मोईन अली ने कप्तान केएल राहुल को गायकवाड के हाथों कैच कराया।
  • चौथा: 10वें ओवर की आखिरी बॉल पर मोईन अली ने क्रुणाल पंड्या को रवींद्र जडेदजा के हाथों कैच कराया।
  • पांचवां : 14वें ओवर की दूसरी बॉल पर मोइन अली ने स्टोइनिस को बोल्ड कर दिया।
  • छठा : 16वें ओवर की आखिरी बॉल पर तुषार देशपांडे ने निकोलस पूरन को बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया।
  • सातवां : 20वें ओवर की तीसरी बॉल पर तुषार ने आयुष बडोनी को धोनी के हाथों कैच कराया।
  • Related Posts

    IPL;राजधानी में दिग्गज खिलाडियों का जमावडा अगले हाफ्ते, रायपुर में 10 और 13 मई को महा मुकाबला, आज से शुरू होगी टिकट बुकिंग

    रायपुर, क्रिकेट के दिग्गज खिलाडी अगले हफ्ते राजधानी रायपुर में रहेंगे। इनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पण्डया के साथ अन्य देसी-विदेशी खिलाडी शाअमिल है। राजधानी रायपुर में 10 और…

    AWARD; छत्तीसगढ़ की कबड्डी स्टार संजू देवी को 50 लाख का इनाम, राज्य सरकार ने किया सम्मानित

    रायपुर, भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली संजू देवी को राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 50 लाख रुपए की…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…