8 विकेट से जीता बेंगलुरु; डु प्लेसिस-कोहली के बीच 148 की ओपनिंग साझेदारी 

बैंगलौर, कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली की विस्फोटक साझेदारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग-16 के 5वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा (84* रन) के अर्धशतक के सहारे 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जिसे बेंगलुरु के ओपनर विराट कोहली (नाबाद 82 रन) और फाफ डु प्लेसिस (73 रन) ने बौना साबित कर दिया। विराट कोहली ने 45वां और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 26वां अर्धशतक जमाया। दोनों के बीच 148 रनों की साझेदारी हुई। 172 रन के टारगेट को बेंगलुरु ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर हासिल कर लिया।

बेंगलुरु की जीत की वजहें…

  1. कोहली-डु प्लेसिस की ओपनिंग साझेदारी  कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने 89 गेंदों पर 148 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इस साझेदारी को युवा गेंदबाज अरशद खान ने तोड़ा।
  2. फ्लॉप रहा मुंबई का टॉप ऑर्डर  पहले खेलने उतरी मुंबई का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा। ओपनर रोहित शर्मा 1, ईशान किशन 10 और कैमरून ग्रीन 5 रन बनाकर आउट किए। टीम ने शुरुआती तीन विकेट पावर प्ले में गंवा दिए थे।
  3. सटीक गेंदबाजी  बेंगलुरु के गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी की। पावर प्ले में सिराज ने ईशान किशन को 10 रन पर पवेलियन भेजा। फिर टफली ने कैमरून ग्रीन को आउट किया। टीम इन दोनों झटकों से उबर पाती कि अकाश दीप ने कप्तान रोहित शर्मा को सस्ते में पवेलियन लौटाया।

ऐसे गिरा बेंगलुरु का पहला विकेट

  • पहला: 15वें ओवर की 5वीं बॉल पर अरशद खान ने फाफ डु प्लेसिस को टिम डेविड के हाथों कैच कराया।
  • दूसरा : 16वें ओवर की तीसरी बॉल पर ग्रीन ने कार्तिक को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। पावर प्ले में हावी रहे बेंगलुरु के ओपनर्स
    कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने बेंगलुरु को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 50+ की ओपनिंग साझेदारी हो चुकी है। पहले 6 ओवर में विराट और फाफ ने मिलकर 53 रन जोड़े। तिलक वर्मा ने बनाए नाबाद 84 रन, IPL में बेस्ट; मुंबई ने बनाए 171 रन
  • टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए। तिलक वर्मा ने नाबाद 84 रनों की आतिशी पारी खेली। उन्होंने अपने IPL करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। तिलक ने तीसरा अर्धशतक जमाया है। निहाल वाधेरा ने 21 रन का योगदान दिया। इससे पहले, ईशान किशन 10, कैमरून ग्रीन 5, रोहित शर्मा 1 और सूर्यकुमार यादव 15 रन बनाकर आउट हुए।
  • कर्ण शर्मा ने RCB को दो विकेट दिलाए। सिराज, टफली, आकाशदीप, हर्षल और माइकल ब्रेसवेल को एक-एक विकेट मिला। पावरप्ले में मुंबई ने गंवाए 3 विकेट
    टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही। टीम को तीसरे ही ओवर में ईशान किशन का विकेट गंवाना पड़ा। अगले ही ओवर में ग्रीन भी बोल्ड हो गए और पावरप्ले के आखिरी ओवर में टीम ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट भी गंवा दिया। टीम 6 ओवर में 3 विकेट खोकर 29 रन ही बना सकी।
  • Related Posts

    GAME; स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी को 51 लाख देने की घोषणा, मुख्यमंत्री निवास में हुई मुलाकात

     रायपुर, एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव…

    GAME;छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 28-29 सितम्बर को टीम सलेक्शन ट्रायल, 6 टीमें बनेंगी

    *समन्वय और तकनीकी सहायता के लिए खेल विभाग ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी रायपुर, रायपुर में होने वाले छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के टीमों के चयन के लिए…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर