छग में सर्व आदिवासी समाज ने बनाई ‘हमर राज पार्टी’; अरविंद नेताम ​​​​​​​बोले- 50 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

रायपुर, छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने ‘हमर राज पार्टी’ की घोषणा की है। शनिवार को रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाज के पदाधिकारियों ने अपना राजनीतिक दल बनाने का ऐलान किया। पार्टी के प्रमुख अरविंद नेताम ने बताया कि वह प्रदेश के 50 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे।

अरविंद नेताम ने कहा कि ‘हमार राज पार्टी’ का भारतीय निर्वाचन आयोग में पंजीयन हो गया है। जिसका अध्यक्ष अकबर राम कोर्राम को बनाया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष बीएस रावते को बनाया गया है। पार्टी के महासचिव विनोद नागवंशी और महेश रावटे कोषाध्यक्ष रहेंगे। हमर राज पार्टी सर्व आदिवासी समाज के अंदर ही रहेगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी प्रमुख अरविन्द नेताम ने कहा कि लंबे समय से सर्व आदिवासी समाज अपने समाज की मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है, लेकिन अब तक समाज की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया।छत्तीसगढ़ में संवैधानिक प्रावधान के तहत आदिवासी समाज को 32% आरक्षण नहीं मिला है। हमारे समाज की प्रमुख मांगें थी जिसके लिए किसी भी सरकार ने काम नहीं किया। इसलिए हमने नई पार्टी बनाई है।

इस बार त्रिकोणी मुकाबला देखने को मिलेगा

बस्तर संभाग की सभी 12 विधानसभा सीटों पर हमारे प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा अन्य समुदाय के लोगों के भी पार्टी में शामिल होने की बात कही जा रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

20 साल में किसी सरकार ने वादा पूरा नहीं किया

नेताम ने कहा कि पिछले 77 सालों से आदिवासियों का शोषण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में 20 सालों में सरकार ने आदिवासी समाज का वादा पूरा नहीं किया। लंबे समय तक आंदोलन कर हमने समाज की लड़ाई लड़ी। अब राजनीतिक रूप से बनाई गई हमर राज पार्टी समाज हित में काम करेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; पंजाब में AAP के 2 विधायकों का इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से पहले तगड़ा झटका, एक दिन पहले ही आई थी लिस्ट

    नईदिल्ली, पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के दो विधायकों ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में पटियाला जिले…

    POLITICS; 30 महीने बाद जागे रायपुर ग्रामीण विधायक, लेकिन जमीनी हकीकत से फिर भागे!

    रायपुर, चुनाव नजदीक आते ही रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू को 30 महीने बाद पहली बार बिरगांव निगम के कामों की समीक्षा की याद आई। लेकिन जिस निगम के कामों…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश