छत्तीसगढ़ी फिल्‍म अभिनेता अनुपम भार्गव की सड़क हादसे में मौत; पत्‍नी के साथ बिलासपुर से लौट रहे थे रायपुर

रायपुर, छत्तीसगढ़ी फिल्‍म के अभिनेता अनुपम भार्गव का आज रात सरगांव (बिलासपुर) के पास सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनकी पत्नी नीतिका भार्गव को घायलावस्था में अपोलो हास्पिटल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। अनुपम के शर्मा सिंह बघेल नाम के कामेडी करैक्टर ने काफी लोकप्रियता पाई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुपम अपनी पत्नी नीतिका के साथ कार से बिलासपुर से रायपुर लौट रहे थे। रात्रि 8 बजे के आसपास सरगांव के क़रीब एक ट्राली से कार जा टकराई। गाड़ी ड्राइव कर रहे अनुपम गंभीर रूप से घायल हो गए और दुर्घटना के कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। नीतिका को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मूलतः सरकंडा बिलासपुर निवासी अनुपम भार्गव पिछले दो वर्ष से रायपुर के कबीर नगर में रह रहे थे। अनुपम भार्गव ने ‘3 ठन भोकवा’ से छत्तीसगढ़ी सिनेमा में अपने अभिनय एवं डायरेक्शन कैरियर की शुरुआत की थी। इस फ़िल्म में उन्होंने शर्मा सिंह बघेल का हास्य किरदार निभाया था, जिसे काफी सराहा गया था। बाद में ‘3 ठन भोकवा रिटर्नस’ यू ट्यूब पर आई और उसमें भी अनुपम शर्मा सिंह बघेल के किरदार में दिखे।

इसके अलावा उन्होंने ‘हमर फैमिली नंबर वन’, ‘टिकट टू छालीवुड’, ‘कृष्णा अनुज खाटी मितान’ एवं ‘जिमी कांदा’ फ़िल्में निर्देशित की और इन सभी फ़िल्मों में उन्होंने अभिनय भी किया।फ़िल्मों में आने से पहले अनुपम रेडियो जाकी थे। उनका अंतिम संस्कार 29 सितंबर को गृह नगर बिलासपुर में होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; नशा मुक्ति केंद्र में आदिवासी युवक के साथ बर्बरता! लत छुड़ाने के नाम पर दिए गहरे जख्म, संचालिका के बेटे पर FIR दर्ज

    रायपुर, शहर के मोवा स्थित साहस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज के साथ बर्बरता का गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि नशा मुक्ति के…

     MURDER; घर के बाहर ठेकेदार की चाकू गोदकर हत्या,पैसे को लेकर चल रहा था विवाद

    रायपुर, राजधानी के टिकरापारा इलाके में शुक्रवार को पैसों के लेनदेन को लेकर एक ठेकेदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी डोमेश्वर देवांगन को गिरफ्तार कर…

    You Missed

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर