छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकों में प्रबंधक के 522 पदों पर होगी भर्ती, इन जिलों में है इतनी नौकरियां

रायपुर (राज्य ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकों में राज्य निर्माण के बाद पहली बार 522 पदों पर एक साथ भर्ती होने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को प्रस्ताव भेजा है।

इसके अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य सरकारी बैंक में कुल 86 पद के लिए भर्ती होगी। इसी तरह जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर में 95, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर में 139, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग में 74 और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के 106 पदों पर भर्ती होगी।

इन पदों पर मिलेगी नौकरी

सहकारी संस्थाएं के पंजीयक नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने बताया कि उक्त पदों में कनिष्ठ प्रबंधक-दो, कनिष्ठ प्रबंधक (संवर्ग), उप प्रबंधक, सहायक प्रबंधक(फील्ड आफिसर), सामान्य सहायक तथा समिति प्रबंधक(संवर्ग) के पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राज्य बनने के बाद यह प्रथम अवसर होगा जब राज्य के सहकारी बैंकों में इतनी अधिक संख्या में भर्ती होने जा रही है।

  • Related Posts

    TRANSFER; आईपीएस अफसरों का तबादला,कई अफसर प्रभावित,कल्लूरी पुलिस हाऊसिंग बोर्ड के एमडी बने

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 31 आईपीएस अधिकारियों को नई…

    TOURISM; छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान, फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया से रहें सतर्क

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार