छत्तीसगढ़ प्रभारी सैलजा ने कहा- आप कांग्रेस के जिम्मेदार और सच्चे सिपाही; चुनाव समर में कूद जाएं

रायपुर, चुनाव के ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में प्रभारी कुमारी सेलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, मंत्री मोहन मरकाम, नंदकुमार साय ने पदाधिकारियों की हौसला अफजाई की।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने अपना उद्बोधन दिया और फिर से सरकार बनाने का संकल्प लिया।
एआईसीसी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि हमारे पास 75 सीटों के साथ फिर सरकार बनाने की चुनौती है आप लोग चुनौती से अनभिज्ञ नहीं है। आप लोगों ने बहुत से चुनौतिया देखी है। आप लोगों ने 15 साल तक भाजपा की सरकार का सामना किया, हिम्मत नहीं हारे और विजय प्राप्त की। आपको कोई भी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी देती है उसका आप अच्छे से जिम्मेदारी निभाते है। आप कांग्रेस पार्टी का सिपाही बने रहे और यही कारण है की आपकी पहचान बनी रही। हम सबकी पहचान है कांग्रेस पार्टी। हम जो कुछ भी है अपनी कांग्रेस पार्टी के कारण है। आप पार्टी के सच्चे सिपाही है। ये जो तिरंगा गले में पहना है उससे हमारी पहचान होती है आदर सम्मान भी मिलता है। गौरव महसूस होता और हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। हमें गर्व है कि हम कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही है, पार्टी हमें जो भी काम देती है उसे हम गौरव के साथ, आत्मविश्वास के साथ करते है।
छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मनायेंगे। राहुल गांधी ने ऐतिहासिक कार्यक्रम करके दिखाया है जिसमें देश को जोड़ा मोहब्बत में। इस भारत जोड़ो पदयात्रा से लोगों की सोच में बदलाव आया। आप लोगों ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का सफल आयोजन भी किया। हम छत्तीसगढ़ की रेल सुविधाओं को लेकर बड़ा आंदोलन करेंगे। छत्तीसगढ़ में 64000 फेरे ट्रेनों के रोक दिया गया है इसका सीधे-सीधे नुकसान आम छत्तीसगढ़ के लोगों का हुआ है। 24 ट्रेने अभी रोक दी है। इनके खिलाफ भी कांग्रेस आवाज उठायेगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि  राजीव युवा मितान का सम्मेलन हुआ जो युवाओं के लिये ऐतिहासिक सम्मेलन था। 8 सिंतबर को राजनांदगांव में भरोसे का सम्मेलन होने वाला है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आयेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली बैठक में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देता हूं। आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 के लिये सभी काम करना है। एआईसीसी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पूरे प्रदेश में जाकर काम करना है और छत्तीसगढ़ में 2023 में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाना है। विधानसभा चुनाव में महासचिव, संयुक्त महासचिव, जिला एवं लोक सभा संभाग के सभी लोगों को जिम्मेदारी दी जायेगी। 1 माह में 10 दिन विधानसभा क्षेत्रों में जाकर काम करना है।
बैठक का संचालन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, आभार संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने किया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गुरूमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, अंबिका मरकाम, चुन्नीलाल साहू, पी.आर. खुंटे, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, महामंत्री प्रशांत मिश्रा, दीपक मिश्रा, नरेश ठाकुर, रवि घोष, चंद्रशेखर शुक्ला, डॉ. थानेश्वर पाटिला, राजेन्द्र साहू, यशवर्धन राव, नीना रावतिया, सकलेन कामदार, दीपक दुबे, मनहरण राठौर, सीमा वर्मा, पियुस कोसरे, कन्हैया अग्रवाल, शाहिद खान, सुबोध हरितवाल, सदस्य कार्यसमिति  लालजी चंद्रवंशी, शकुन डहरिया, गंगा पोटाई भोलाराम साहू, आदि मौजूद थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस नेता नाना पटोले का केंद्र पर हमला, बोले- जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार

    रायपुर, जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। AICC के निर्देश पर देशभर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    POLITICS; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, पायलट को पंजाब का कमान,भूपेश बघेल हटाए गए

    रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी