छत्‍तीसगढ़ में झडी;चारों ओर पानी ही पानी,19 जिलों के लिए फिर जारी की चेतावनी

रायपुर, छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश का मुख्य क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ़ रहेगा। कोरिया, सूरजपुर और पेंड्रा जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट और बिलासपुर, कोरबा और मुंगेली जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मानसूनी तंत्र के चलते छत्‍तीसगढ़ में अब लगातार वर्षा शुरू हो गई है। बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसके चलते शहर के मुख्य मार्गों के साथ ही गली मुहल्लों में भी पानी भर गया। रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते मौसम में ठंडकता आ गई है और रायपुर का अधिकतम तापमान भी पांच डिग्री सेल्सियस घटकर 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के एक दो जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं जिन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहां मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। बीती रात से रायगढ़, कोरबा और सरगुजा के कई जगहों पर भारी बारिश हुई है। जबकि रायपुर में बुधवार को पूरे दिन और रात में भी रुक-रुककर बारिश होती रही। जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

इन जिलों में हुई जमकर बारिश
बलरामपुर 180 मिलीमीटर, सूरजपुर 88.8 मिमी, सरगुजा 90, महासमुंद 88, कोरिया 66.2 और रायपुर में 66.1 बारिश बीते दिनों रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश में अब तक औसत बारिश के आंकड़ों की बात की जाए तो अब भी बीजापुर जिले में 1056 मिलीमीटर दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा औसत बारिश 1 जून से 2 अगस्त के बीच हुई है। वहीं रायपुर जिले में 676.3 मिमी और सुकमा जिले में 825.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर एक गहरा अवदाब पश्चिम-उत्तर- पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 19 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे लगे झारखंड के ऊपर पुरुलिया के पास स्थित है ।यह जमशेदपुर से उत्तर- उत्तर-पूर्व दिशा में 100 किलोमीटर दूर और रांची से पूर्व दिशा में 100 किलोमीटर दूर है। इसके पश्चिम- उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए कमजोर होकर अवदाब के रुप में अगले 12 घंटे में झारखंड को पार करने की संभावना है। यह अगले 24 घंटे में चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है।भारी बारिश का मुख्य क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ़ रहेगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CAPTAIN; जब सब डर गए, तब कैप्टन स्मित मच्छार ने संभाला मोर्चा, सिखा गए जिंदगी का ये बड़ा सबक, पीएम ने भी सराहा

    नईदिल्ली, आसमान में उड़ रहा एक विमान, सैकड़ों जिंदगियां और अचानक कॉकपिट के अंदर ऐसा संकट, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान…

    WILD LIFE ; उडीसा के माहौल में तेजी से ढल रहे विदेशी मेहमान ओरंगुटान, मूल देश का पता लगाने के लिए जल्द होगा डीएनए टेस्ट

    0 दक्षिणपूर्वी एशियाई द्वीप समूह बोर्नियो और सुमात्रा के वर्षावनों में पाए जाते हैं भुवनेश्वर, ओडिशा में रेस्क्यू कर लाए गए दुर्लभ प्रजाति के ओरंगुटान राज्य की जलवायु और वातावरण…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात