छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक 13 जून को; राजधानी में इस दिन पहुंचने की संभावना

रायपुर, मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी है खबर है। इस वर्ष प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रवेश 13 जून को संभावित है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून का यह प्रवेश सामान्य तिथि से चार दिन देरी से हो रहा है।

वहीं दक्षिण पश्चिम मानसून का केरल में आगमन भी सामान्य तिथि से चार दिन देरी यानि चार जून को संभावित है। मौसम विज्ञानियों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में मानसून का सबसे पहले प्रवेश जगदलपुर में 13जून को संभावित है।

इसके बाद 16 जून को रायपुर में और 21 जून तक अंबिकापुर यानि पूरे प्रदेश में आने की संभावना है। इन दिनों प्रदेश भर में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही उमस में लगातार वृद्धि होती जा रही है।

22 से मिलेगी गर्मी से थोड़ी राहत

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह पूरा सप्ताह गर्मी से तपाने वाला होगा और अगले सप्ताह यानि 22 मई से थोड़ी राहत मिलनी शुरू होगी। उन दिनों प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार है। इसके चलते लोगों को लगातार बढ़ रही गर्मी से थोड़ी राहत भी मिलेगी।

  • Related Posts

    SNAKE; दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, दक्षिण एशिया में कम मिलते हैं ऐसे दुधिया करैत सांप

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में एक घर में सफेद रंग का सांप दिखा. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर…

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र