जब मालगाड़ी पटरी से उतरकर जमीन पर दौड़ी………….

दुर्ग, दल्ली माइंस से आयरन ओर (कच्चा लोहा) लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए निकली रेक का एक डिब्बा पटरी से उतर गई। जो 3 से 4 किमी दूर तक बेपटरी होकर चलती रही। इसकी जानकारी इंजन के चालक को भी नहीं लगी। रेल पात का काफी हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गय, जिसकी मरम्मत युद्धस्तर पर चालू है। इसके कारण दल्ली माइंस कोनडे हाउस से भिलाई इस्पात संयंत्र को जाने वाला आयरन ओर का एक से दो रेक अन्य दिनों की अपेक्षा कम गया। जिसका रेलवे का लाखों का नुकसान हुआ। मालगाड़ी के बीच से एक आयरन ओर से भरा एक डिब्बा पटरी से उतर कर काफी दूर तक जमीन पर चलता रहा। जो कोंडे पावर हाउस पुल के आगे पटरी में लगे कंक्रीट सीमेंट चैंबर को तोड़ते हुए आगे रुक गई। कंक्रीट सीमेंट चैंबर के टूटने से पटरी पर लगा लोहा, जो पटरी को पकड़ कर रखती है छितर-बितर हो गई।

बता दें कि मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतरने पर माल से भरा हुआ डिब्बा आधा झुक गया है। घटना बीती रात को 2 से 3 बजे की बताई जा रही है। जहां पर मालगाड़ी पटरी से उतरा वो जगह लोगों के आने-जाने का मार्ग है। रात में घटना होने के कारण सिर्फ मालगाड़ी और रेलवे की संपत्ति की क्षति हुई है। अगर दिन में दुर्घटना होती तो पटरी से लगे मार्ग में 16 घंटे लोगों की आवाजाही रहती है। जिससे ट्रेन दुर्घटना होने से आम जनता की जान जोखिम में पड़ सकती थी। इस संबंध में दल्लीराजहरा के मुख्य स्टेशन मास्टर पीके वर्मा ने कहा कि जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि इसके लिए दोषी कौन है। प्रतिदिन दल्लीराजहरा के विभिन्न माइंस से प्रतिदिन 6 से 7 रेक भिलाई इस्पात संयंत्र को जाती है लेकिन इस घटना से पटरी के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण आज के तिथि में 2 रेक कम गई है ।

  • Related Posts

    HC; विधायक देवेंद्र यादव ने नहीं दिया शपथ पत्र, हाईकोर्ट नाराज

    बिलासपुर,विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव को हाईकोर्ट में दी गयी चुनौती पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जतायी कि अब तक देवेंद्र…

    CRIME;कोयला खदान में डीजल चोरी,सात आरोपी गिरफ्तार, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

    बिलासपुर, पडोसी जिले में कोरबा के एसईसीएल (SECL) की गेवरा कोयला खदान से भारी मशीनों के लिए उपयोग किए जाने वाले डीजल की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई