जमीन के बदले नौकरी घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई; पूरक चार्जशीट में लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी का भी नाम

नई दिल्‍ली, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब कथित घोटाला मामले में पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है. इस आरोपपत्र में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और कंपनियों समेत कई अन्य लोगों के नाम आरोपी के तौर पर शामिल हैं. नौकरी के बदले जमीन घोटाले से संबंधित मामले में पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत कई अन्य के खिलाफ पहले ही एक आरोप पत्र दायर किया जा चुका है. हालांकि इस पर सुनवाई के लिए कोई तारीख नहीं दी गई है, लेकिन यह मामला पहले से ही 12 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है.

सीबीआई ने कोर्ट को सूचित किया है कि इस मामले में पहले ही एक चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. यह नया आरोप पत्र दाखिल किया गया है, क्‍योंकि यह बिल्कुल अलग तरह का मामला है. इसमें कथित तौर पर किया गया घोटाला भी एकदम अलग तरीके का है.

यादव परिवार और कंपनी को जमीन ट्रांसफर हुई थी
यह मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव 2004- 09 के दौरान यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री थे. ऐसे आरोप हैं कि उस समय भारतीय रेलवे के अलग- अलग क्षेत्रों में ग्रुप ‘डी’ पदों पर लोगों की नियुक्ति हुई थी और इसके बदल में उन लोगों ने यादव परिवार के सदस्‍यों और लाभार्थी कंपनी ‘एके इंफोसिस्‍टम्‍स प्राइवेट लिमिटेड’ को अपनी जमीन ट्रांसफर की थी.

सीबीआई के बाद ईडी ने भी की थी कार्रवाई
इस मामले में सीबीआई ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्‍नी राबड़ी देवी से पूछताछ की थी. वहीं ईडी ने छापामार कार्रवाई की थी. ऐसी खबरें थीं कि ईडी को अपराध में इस्‍तेमाल किए गए 600 करोड़ रुपए के लेनदेन की जानकारी मिली है. वहीं आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक नकदी बरामद की है. इस मामले में ईडी तेजस्‍वी यादव और उनकी बहन मीसा भारती से पूछताछ कर चुकी है.

क्यों फंसे तेजस्वी?

रेलवे में जमीन के बदले नौकरी के घोटाले में तेजस्वी यादव दिल्ली के सबसे पॉश इलाके न्यू फ्रेंडस कॉलोनी के अपने आलीशान बंगले के कारण फंसे हैं. सीबीआई और ईडी का आरोप है कि रेलवे के घोटाले से ये बंगला खरीदा गया. दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के इस बंगले का नंबर है डी-1088. चार मंजिले इस बंगले का रजिस्ट्रेशन मैसर्स एबी एक्सपोटर्स प्रा. लि. के नाम पर है. इस कंपनी के मालिक तेजस्वी यादव हैं. कागजों में बताया गया कि इस बंगले को सिर्फ 4 लाख रुपए में ही खरीदा गया था. जबकि इसकी कीमत 150 करोड़ रूपये से ज्यादा बतायी गयी है. जांच एजेंसियों का आरोप है कि इस संपत्ति को रेलवे घोटाले से जुटाए गये पैसे से खरीदा गया. तेजस्वी इस बंगले का उपयोग अपने आवास के रूप में करते हैं.

  • Related Posts

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    CJP ; जंतर मंतर प्रोटेस्ट को CJP ने बताया ‘आधी जीत’, फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

     नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है.  सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा