टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार; दो की मौत,जतमई घटारानी घूमने जा रहे थे

गरियाबंद,  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के ग्राम मोगरा के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में पचपेड़ी थाने में तैनात प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा और ग्राम पतईडीह सरपंच के प्रतिनिधि बाबूलाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। ये पूरा मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिल्हाटी सरपंच के प्रतिनिधि अनूप नायक, ग्राम जैतपुरी सरपंच पुरन कैवर्त, ग्राम पंचायत पतईडीह सरपंच के प्रतिनिधि बाबूलाल यादव और पचपेड़ी थाने में तैनात प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा ये सभी कार में सवार होकर गरियाबंद जिले के जतमई-घटारानी घूमने के लिए जा रहे थे। सभी चिल्हाटी सरपंच प्रतिनिधि अनूप नायक की कार में सवार होकर शुक्रवार शाम 5 बजे गरियाबंद जिले के लिए निकले थे। शुक्रवार रात 10:30 बजे के आसपास छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोगरा के पास कार का अगला टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद कार 2-3 बार पलटी खाकर हादसे का शिकार हो गई।

जैतपुरी सरपंच पुरन कैवर्त और अनूप नायक घायल हैं, जिनमें से अनूप नायक की हालत गंभीर बनी हुई है। कार कौन चला रहा था, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। आसपास गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना छुरा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, वहीं मृतकों के शव को मर्च्युरी में रखा गया है। आज पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि कार के पीछे बैठे 2 लोगों की मौके पर मौत हुई है। बता दें कि फिलहाल परिजन अस्पताल पहुंचे हुए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    बिलासपुर,  बिलासपुर जिले में होली के दिन पुलिस टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया में मारपीट की शिकायत की जांच करने…

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    रायगढ़, जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसकोल में हुई हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के बाद एक युवक की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य