शहर के दो च्वाॅईस सेंटर तीन माह के लिए ब्लाॅक

0 अवैध राशि वसूल बीपीएल कार्ड बनाने की मिली थी शिकायत
रायपुर, शहर के दो च्वाॅईस सेंटरों पर अवैध वसूली कर सेवाएं प्रदान करने की शिकायत के बाद जिला प्रशासन द्वारा तीन माह के लिए आईडी ब्लाॅक करने की कार्रवाई की गई है। अब तीन माह तक पारस च्वाॅईस सेंटर महोबा बाजार और टिकरापारा साहू काम्पलेक्स स्थित आल इन वन च्वाॅईस सेंटर द्वारा शासकीय सेवाओं से संबंधित किसी प्रकार के काम नहीं किए जा सकेंगे। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे के निर्देश पर इन दोनों च्वाॅईस सेंटरों का आकस्मिक निरीक्षण भी अधिकारियों ने किया था।

इस बारे में जिला ई-गर्वेन्स सोसायटी की मैनेजर कीर्ति शर्मा ने बताया कि स्थानीय समाचार पत्रों में महोबा बाजार के पारस च्वाॅईस सेंटर तथा टिकरापारा साहू काम्पलेक्स के आल इन वन च्वाॅईस सेंटर के विरूद्ध अवैध रूप से राशि लेकर बी.पी.एल. कार्ड बनाने की खबरें प्रकाशित हुई थी। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। दोनों लोक सेवा केन्द्रों की जांच अधिकारियों द्वारा दी गई थी। इस दौरान दोनों केन्द्र ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में आॅनलाईन नहीं पाए गए। इसके साथ ही ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजनाओं से जुड़ी जन-सुविधा की सेवाएं आय, जाति, निवास इत्यादी बनाने की सेवा शुल्क की जानकारी भी केन्द्र पर प्रदर्शित नहीं की गई थी। इन केन्द्रों पर जन-सुविधा सेवाओं से संबंधित कोई पंजी या रिकार्ड भी नहीं रखा गया था। जनहित की सेवाएं देने में लापरवाही बरतने पर दोनों च्वाॅईस सेंटरों की आई.डी. आगामी तीन माह के लिए ब्लाॅक कर दी गई हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT;सीवरेज पाइपलाइन कार्य के दौरान धंसी मिट्टी, महिला समेत 3 मजदूरों की मौत

     दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सीवरेज पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के फुटबॉल ग्राउंड स्थित दास पान ठेला के सामने निर्माण कार्य…

    FIRE; खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

    रायपुर, दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों होमदास वैष्णव (40 वर्ष),…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…