ट्रांसपोर्ट गैरेज में रेड; 2 लाख रुपए जब्त, 18 जुआरी गिरफ्तार

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दो अलग-अलग थाना की पुलिस ने देर रात रेड मारी है। इस रेड कार्रवाई में गंज पुलिस रात 3 बजे एक गैरेज में घुसी। इतनी रात में वहां मौजूद जुआरियों को कुछ समझ में आए इसके पहले ही पुलिस ने 11 जुआरियों को पकड़ लिया। तो वही दूसरे मामलें में सरस्वती नगर पुलिस ने रेड मारकर 7 को गिरफ्तार किया है।

पहला मामला गंज थाना इलाके के एक ट्रांसपोर्ट गैरेज का है। जहां 23 सितंबर की देर रात 3 बजे पुलिस को सूचना मिली कि यहां दर्जन भर लोग जुआ खेल रहे हैं। जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची आरोपी इधर-उधर भागने लग गए। गंज पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 लाख रुपए जब्त हुए हैं।

सरस्वती नगर पुलिस ने भी 23 सितम्बर की देर रात भी ऐसी ही कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली कि अंधेरे का फायदा उठाकर महंत तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने रेड मारकर 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम

गंज पुलिस ने सुमित राजाराम (32), मनीष पटेल (32), रोहित मोटवानी (27), सोहन लाल कोसले(53), शुभम राठौर(27), किशोर वाधवानी(28), नितिन राठौर(38), विकास विग(32), देवेश कुमार(38), शिव टण्डन(30), अमन यादव(19) को गिरफ्तार किया है। वहीं सरस्वती नगर पुलिस ने गणेश दास (33), सुंदर दीप(22), नौशाद(35), शिव भट्ट(31) परशुराम तांडी(26),जीवन यादव(33),रमेश सिन्हा(32) को गिरफ्तार किया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT; प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या करने वाले कुलदीप साहू समेत 4 आरोपी पाए गए दोषी,सजा का फैसला 8 को

    अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले में डबल मर्डर केस में करीब 2 साल बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू व उसके 3 साथियों को हत्या, रेप और…

    SC; ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो कटेगी घर की बिजली? सुप्रीम कोर्ट का नियम तोड़ने वालों को 440 वोल्ट का झटका

    नई दिल्‍ली. सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त स्पीडोमीटर पर नजर रखना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना अब और भी ज्यादा जरूरी होने वाला है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पेंडिंग…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर