ठेकेदार-अफसर की साठगांठ; जलाशय से 80 हजार लाख लीटर पानी बहा दिया

बिलासपुर, जिले के कोटा ब्लाक के चपोरा स्थित चांपी जलाशय से बीते एक माह के भीतर धीरे—धीरे करके 80 हजार लाख लीटर पानी व्यर्थ बहा दिया गया है। दरअसल केनाल गेट की मरम्मत होनी है। लिहाजा ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने पानी बहा दिया। जबकि भीषण गर्मी में ग्रामीण निस्तारी के लिए भटक रहे हैं।

चांपी जलाशय की जलभराव क्षमता 12.33 मिली घन मीटर है। मार्च तक इस जलाशय में 80 प्रतिशत पानी भरा था। जिसे अप्रैल में केनाल गेट की मरम्मत के नाम पर खाली कर दिया गया। ठेकेदार को भरे हुए पानी में गेट के सामने मिट्टी का काफर डेम बनाकर गेट की मरम्मत करनी थी, लेकिन जल संसाधन विभाग के आला अधिकारियों द्वारा ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए चांपी जलाशय के पूरे पानी को ही खाली कर दिया गया।

नियम के अनुसार किसी भी जलाशय से पानी छोड़ने के पहले कलेक्टर से अनुमति लेना आवश्यक है। किन्तु सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बिना अनुमति के आठ मिली घन मीटर यानी 80 लाख लीटर पानी नाले में बहा दिया। इस पानी से 2,450 एकड़ भूमि में सिंचाई की जा सकती थी।

ठेकेदार को बनाना था काफर डेम

जलाशय के गेट की मरम्मत के लिए ठेकेदार को पहले काफर डेम का निर्माण करना था। इसके बाद ही मरम्मत शुरू होनी थी, लेकिन जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने इस नियम को दरकिनार कर दिया और धीरे—धीरे करके लाखों लीटर पानी बहा दिए।

  • Related Posts

    HC; विधायक देवेंद्र यादव ने नहीं दिया शपथ पत्र, हाईकोर्ट नाराज

    बिलासपुर,विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव को हाईकोर्ट में दी गयी चुनौती पर बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान इस बात पर नाराजगी जतायी कि अब तक देवेंद्र…

    CRIME;कोयला खदान में डीजल चोरी,सात आरोपी गिरफ्तार, ASI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

    बिलासपुर, पडोसी जिले में कोरबा के एसईसीएल (SECL) की गेवरा कोयला खदान से भारी मशीनों के लिए उपयोग किए जाने वाले डीजल की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई