डब्ल्यूआरएस कॉलोनी रायपुर में निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र शुरू; शेड निर्माण करने 5 लाख की घोषणा

रायपुर, छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार 09 अप्रैल को रायपुर के डब्ल्यू आर एस कॉलोनी, वीरांगना अवंती बाई वार्ड के माता मंदिर प्रांगण में 32 वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ किया गया। योगाभ्यास केंद्र का संचालन योग प्रशिक्षक आर.सी.एस. चंद्रवंशी द्वारा प्रतिदिन सुबह 06 से 07ः30 बजे तक वीरांगना अवंती बाई वार्ड के माता मंदिर प्रांगण डब्ल्यू आर एस कॉलोनी, रायपुर में किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा रहे और अध्यक्षता छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने की।

कुलदीप जुनेजा ने योगाभ्यास केंद्र शुरू करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए माता मंदिर प्रांगण में योगाभ्यास के लिए विधायक निधि से 05 लाख रुपये का शेड निर्माण करवाने की घोषणा की। ज्ञानेश शर्मा ने श्री जुनेजा की घोषणा के लिए उनका धन्यवाद देते हुए कहा कि शेड निर्माण हो जाने से लोग बिना किसी बाधा के योगाभ्यास कर पाएंगे। उन्होंने सभी लोगों को नियमित योगाभ्यास करने तथा परिवार के सदस्यों को भी योग के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राधे श्याम विभार, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सचिव एम.एल. पांडेय, महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य देवाशीष मुखर्जी सहित योग साधकगण और बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

     FAMILY; परिवार, कुटुंब और समाज…

    इस धरा में जितने भी जीव है उसमें मनुष्य को सामाजिक प्राणी माना गया है। इसने अपने मस्तिष्क का बेहतर उपयोग किया और  अच्छे और बुरे के बीच भेद करना…

    NEW YEAR; 12 नहीं…13 महीने का होगा नया साल 2026, इस खास संयोग की वजह

    नईदिल्ली, साल 2026 की शुरुआत होने में अब ज्यादा वक्त नहीं है. अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से तो यह एक सामान्य साल जैसा ही लगेगा, लेकिन हिंदू पंचांग की नजर…

    You Missed

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    NAAXALITE;73 लाख का इनामी बीबीएम कमेटी के 15 नक्सलियों ने डाले हथियार, गृह मंत्री को पत्र लिखकर जताई थी इच्छा

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR; बंद हुआ एयरस्पेस, ठप हुई पढ़ाई, मिडिल ईस्ट संकट ने बढ़ाईं मुश्किलें, कैसे पूरी होगी डिग्री?

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    WAR;अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट्स पर फंसे यात्री, जानिए किस हवाई अड्डे का क्‍या है हाल

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; डीजे व नशे की हालत में तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही,शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का आग्रह

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता

    CRICKET; जम्मू कश्मीर बना नया रणजी ट्रॉफी विजेता