HOLY; ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद होली पर्व पर अमन-चैन बनाये रखने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

रायपुर, आसन्न होली पर्व पर ग्रामों में अमन-चैन बनाये रखने आसपास के 30-32 ग्रामों के सहयोग से लगभग 33 वर्षों पूर्व सफल शराब भट्ठी विरोधी आंदोलन करने वाले आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम भानसोज व आंदोलन में सहभागी रहे ग्रामों के ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है । ज्ञापन में थाना क्षेत्रों के ग्रामों को सेक्टरों में बांट सेक्टर मुख्यालयों से पुलिसिया गतिविधियां संचालित करने व होलिका दहन के दिन तक ग्रामीण सड़क मार्गों में रस्सी से अवरोध पैदा कर  कथित रूप से नौनिहालों द्वारा राशि वसूलने की प्रवृत्ति के चलते दुर्घटना घटित होने की आंशका के मद्देनजर इस पर प्रभावी रोक लगाने का आग्रह किया गया है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर जिला ग्रामीण डा. प्रशांत शुक्ला ने प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश अपने अधीनस्थों को दिया है ।
  रायपुर जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सहित डा. शुक्ला व  आरंग , मंदिर हसौद व खरोरा थाना प्रभारी को बीते कल सौंपे गये ज्ञापन में आंदोलन के अगुवाई कर चुके व शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने ग्राम ‌भानसोज व‌ खरोरा थाना क्षेत्र के प्रमुख ग्राम खौली ‌सहित मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कठिया , नारा , चंदखुरी फार्म , गोढ़ी , रीवा , मंदिर हसौद, पलौद आदि को अस्थायी सेक्टर मुख्यालय बना होली पर्व तक पुलिसिया गतिविधियां संचालित करने व‌‌ सघन गश्त कराने की मांग की है ।

साथ ही खासकर पुलिसिया रिकार्डधारी अवैध शराब विक्रेताओं व असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के दायरे में आने वाले असामाजिक तत्वों को त्यौहार संपन्न होने ‌तक जमानत न मिलने देने की व्यवस्था का आग्रह करते हुये जानकारी दी गयी है कि पूर्व में ऐसे असामाजिक तत्वों को संबंधित कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा त्यौहार संपन्न होने के पूर्व ही रेवड़ी की तरह जमानत बांट दिया जाता रहा है जिसके चलते ऐसे तत्वों के ‌हौसले बुलंद रहते हैं । ज्ञापन में नौनिहालों द्वारा सड़क मार्गों पर रस्सी से अवरोध डाल कथित रूप से राशि वसूलने व इन्हें परोक्ष रूप से असामाजिक तत्वों व ग्रामों के ‌ही कतिपय नासमझ व्यक्तियों का संबल मिलने की जानकारी देते हुये बतलाया गया है कि नशेड़ी वाहन चालकों की वजह से गंभीर दुर्घटना की‌ आशंका बनी रहती है । इसके लिये ग्राम कोटवारों को सतत निगरानी का निर्देश देने व पंचायत प्रतिनिधियों ‌से सकारात्मक ‌सहयोग का‌ आग्रह करने का भी अनुरोध किया गया है । 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIRE टिंबर मार्केट में भीषण आग! देर रात भड़की लपटों से मचा हड़कंप,करोंडों की सागौन लकडी खाक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग त्रिमूर्ति नगर के समीप पायनियर…

    FRAUD;मैट्रिमोनियल सिंडिकेट’ का भंडाफोड़, 25 युवती गिरफ्तार, दुल्हन बन बात करती थीं लड़कियांं, 7693 लोगों से की 1.11 करोड़ की ठगी

    रायगढ़, छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर चल रहे रैकेट का खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि दरोगा पारा स्थित एक केंद्र में…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……