Explosion;नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 15 लोगों की मौत

नागपुर, महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कटोल शहर में एक फैक्ट्री में हुए धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. जबकि कई लोग घायल हुए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस हादसे में अभी मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. इस घटना बारे में रविवार को पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है. पुलिस के मुताबिक यह धमाका कटोल तहसील के राउलगांव में माइनिंग और इंडस्ट्रियल विस्फोटक बनाने वाली SBL एनर्जी लिमिटेड फैक्ट्री में हुआ. इस हादसे में घायल लोगों को तुरंत नागपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मौके पर पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच चुकी है और ये विस्फोट क्यों हुआ इसका पता लगाया जा रहा है. ह इतना भीषण था कि जिस बिल्डिंग में धमाका हुआ, उसका सारा सामान और मलबा 500 से 700 मीटर दूर जा गिरा. मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं. राज्य के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अधिकारियों को तुरंत मदद देने के निर्देश जारी किए हैं. फिलहाल जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन भी तेज कर दिया गया है.

आंध्र प्रदेश में हुआ था धमाका

दूसरी तरफ बीते रोज आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा बनाने की यूनिट में विस्फोट के खबर सामने आई है. इस विस्फोट में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. आंध्र प्रदेश के मंत्री कंडुला दुर्गेश ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया, “जहां तक ​​मुझे पता है, यहां (घटनास्थल पर) 21 शव देखे गए हैं. आठ अन्य लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। निर्माण इकाई में लगभग 30 लोग थे.”

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIRE टिंबर मार्केट में भीषण आग! देर रात भड़की लपटों से मचा हड़कंप,करोंडों की सागौन लकडी खाक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग त्रिमूर्ति नगर के समीप पायनियर…

    FRAUD;मैट्रिमोनियल सिंडिकेट’ का भंडाफोड़, 25 युवती गिरफ्तार, दुल्हन बन बात करती थीं लड़कियांं, 7693 लोगों से की 1.11 करोड़ की ठगी

    रायगढ़, छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर चल रहे रैकेट का खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि दरोगा पारा स्थित एक केंद्र में…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……