डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस की मुंबई पर पहली जीत; नूर अहमद और राशिद खान की सटीक गेंदबाजी

अहमदाबाद, डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पर पहली जीत हासिल की। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई को 55 रन से मात दी। यह मौजूदा सीजन में 50+ रन की चौथी जीत है। लीग के इतिहास में मुंबई नौवीं बार 200+ का स्कोर चेज करने में नाकाम हुई है।

गुजरात की यह मौजूदा सीजन की 5वीं जीत है, जबकि मुंबई ने चौथा मुकाबला गंवाया है। इस जीत से गुजरात की टीम पाइंट टेबल के दूसरे नंबर पर आ गई है। देखें पॉइंट्स टेबल

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टडियम में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज 20 ओवर में 9 विकेट पर 152 रन ही बना सके।

मैच के टर्निंग पॉइंट

नूर अहमद ने मिडिल ऑर्डर की कमर तोडा 11वें ओवर में नूर अहमद के ओवर ने मैच का रुख पलट दिया। नूर से 11वें ओवर की दूसरी और चौथी बॉल पर क्रमशः कैमरून ग्रीन और टीम डेविड के विकेट लिए। प्रेशर बनता चला गया। अपने स्पेल के अगले ओवर में उन्होंने सूर्यकुमार को पवेलियन लौटाकर मुंबई के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी। मिलर-मनोहर की साझेदारी  5वे नंबर पर आए मिलर और छठे नंबर पर आए अभिनव मनोहर ने 35 बॉल पर 71 रन की पार्टनरशिप की। इस साझेदारी ने गुजरात का स्कोर 200 पार पहुंचाया। इससे पहले, गुजरात ने 101 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। शुभमन गिल की हाफ सेंचुरी शुभमन गिल ने टीम को शानदार शुरुआत दी। गिल ने 34 बॉल पर 56 रन बनाए। गिल ने 12 रन पर साहा का विकेट गंवाने के बाद गुजरात को दवाब में आने नहीं दिया। उन्होंने कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ 38 और विजय शंकर के साथ 41 रन जोड़े।

ऐसे गिरे मुंबई के विकेट…

  • पहला: दूसरे ओवर की आखिरी बॉल पर हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा को कॉट एंड बोल्ड किया।
  • दूसरा : 8वें ओवर की तीसरी बॉल पर राशिद खान ने ईशान किशन को जोशुआ लिटिल के हाथों कैच कराया।
  • तीसरा : 8वें ओवर की आखिरी बॉल पर राशिद खान ने तिलक वर्मा को LBW कर दिया।
  • चौथा: नूर अहमद ने 11वें ओवर की दूसरी बॉल पर कैमरून ग्रीन को बोल्ड कर दिया।
  • पांचवां : 11वें ओवर की चौथी बॉल पर नूर अहमद ने टिम डेविड को अभिनव मनोहर के हाथों कैच कराया।
  • छठा: 13वें ओवर की आखिरी बॉल पर नूर अहमद ने सूर्यकुमार को कॉट एंड बोल्ड किया।
  • सातवां : 18वें ओवर की पहली बॉल पर पीयूष चावला रनआउट हो गए।
  • आठवां : 18वें ओवर की आखिरी बॉल पर मोहित शर्मा ने नेहल को शमी के हाथों कैच कराया।

मुंबई की धीमी शुरुआत, पावरप्ले में महज 29 रन बनाए
208 रन के टारगेट चेज करते उतरी मुंबई की शुरुआत धीमी रही। टीम ने 6 ओवर में एक विकेट गंवाकर 29 रन बनाए। यह मौजूदा सीजन का पावरप्ले में दूसरा लो स्कोर है

  • Related Posts

    FOOTBALL; अपने ही गोल पोस्ट पर गोल!

    फुटबॉल खेल में जीत के लिए दो टीम के बीच जीत के लिए केवल एक गोल का अंतर होना अनिवार्य है।  इस विजयी गोल के लिए टीम के ग्यारह खिलाड़ियों…

    FOOTBALL; फीफा कप और हैट्रिक गोल………….

    अर्जेंटीना के मैसी फुटबॉल जगत में मिथक बनने से केवल एक कदम दूर खड़े है। फीफा कप में किसी भी खिलाड़ी द्वारा मारे गए गोल की संख्या 16 है। ये…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’