तूफान का असर; बेंगलुरु से दिल्ली तक टमाटर के तेवर, 100 रुपए तक पहुंची कीमत

नईदिल्ली, मानसून के दस्तक देते ही टमाटर के तेवर लाल हो गए हैं। मानसून आने से पहले ही कई राज्यों में बेमौसम बारिश ने टमाटर की फसल को प्रभावित कर दिया था और इस कारण टमाटर अब किचन से गायब हो गया है। बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। बेंगलुरु में टमाटर फिलहाल 100 रुपए किलो तक पहुंच गया है, वहीं मध्य प्रदेश और पंजाब में भी टमाटर 70 रुपए प्रति किलो के भाव तक पहुंच गया है।

कानपुर में 100 रुपए किलो टमाटर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी टमाटर की कीमतें मंगलवार को छूती दिखी। एक टमाटर विक्रेता का कहना है हम टमाटर 100 रुपये किलो बेच रहे हैं। बारिश के कारण कीमतें बढ़ गई हैं। दिल्ली सब्जी मंडी भाव बढ़े हैं। दिल्ली के कारोबारी मोहम्मद राजू ने कहा कि टमाटर 80 रुपये किलो बिक रहा है। पिछले दो-तीन दिनों में रेट अचानक बढ़ गया है। भारी बारिश के कारण कीमत में अचानक बढ़ोतरी हुई है। बारिश ने टमाटर को नष्ट कर दिया है।

अभी और महंगा होगा टमाटर

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में टमाटर के दाम और अधिक बढ़ सकते हैं। दिल्ली के एक विक्रेता ने बताया टमाटर का दाम अभी 80 रुपए किलो चल रहा है। बारिश ने सभी फसल खराब कर दी इसलिए माल कम है और माल की कमी होने के कारण टमाटर पिछले 4 दिनों में महंगा हो गया है।

रसोई का बजट बिगड़ा

टमाटर की कीमतों ने रसोई का बजट गड़बड़ा दिया है। थोक मार्केट में टमाटर 65 रुपए से 70 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा है, वहीं रिटेल दुकानों पर टमाटर 100 रुपए किलो तक बेचा जा रहा है। इंदौर-भोपाल जैसे शहरों में भी टमाटर 80 से 100 रुपए बिक रहा है।

साइक्लोन बिपरजॉय से फसल को नुकसान

इस साल गर्मी में कई राज्यों में बेमौसम बारिश ने जहां टमाटर की फसल को प्रभावित किया, वहीं हाल ही आए चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण भी टमाटर की फसल पर भारी असर हुआ क्योंकि टमाटर की पैदावार गुजरात और महाराष्ट्र में काफी ज्यादा होती है।

  • Related Posts

    STRIKE; वेतन विसंगति समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर KVK कर्मचारियों की बेमुद्दत हडताल 23 से

    0 विश्वविद्यालय बोला- हमारे पास देने को पैसे नहीं रायपुर, छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के अधिकारी-कर्मचारियों की वेतन विसंगति, सेवा-लाभ बहाली और पिछले 18 महीनों से लंबित देयकों को…

    IGKV;कृषि विज्ञान केन्दों के कर्मचारियों की समस्या निपटाने कृषि विश्वविद्यालय प्रयासरत, विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन प्रतिबंधित

    0 विश्वविद्यालय प्रशासन ने आई.सी.ए.आर. और राज्य शासन से वित्तीय सहायता का किया है अनुरोधरायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिकों, विषय वस्तु…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर