तेंदूपत्ता खरीदी की समयसीमा, बोनस व चरण पादुका के मुद्दे पर 10 मई के बाद भाजपा करेगी आंदोलन

रायपुर, चुनावी वर्ष में भाजपा राज्य सरकार को घेरने का कोई मुद्दा नहीं छोड़ रही है। लगातार नए मुद्दे तलाशे जा रहे हैं। अब दिल्ली में हुई बैठक के बाद भाजपा ने तेंदूपत्ता खरीदी में गड़बड़ी को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

बस्तर समेत प्रदेश के 45 विधानसभा में भाजपा तेंदूपत्ता को मुद्दा बनाकर आंदोलन छेड़ेगी। 10 मई के बाद आंदोलन तेज होगा। पिछले दिनों भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने प्रदेश के शीर्ष भाजपा नेताओं की बैठक ली थी। इसमें लगातार आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। अभी गांवों में चौपाल शुरू की गई है।

प्रदेश भाजपा के महामंत्री केदार कश्यप ने बताया कि लाभांश बिक्री के आधार तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस दिया जाता है मगर उन्हें यह नहीं मिल रहा है। तेंदूपत्ता खरीदी की समयसीमा को भी सीमित कर दिया गया है। संग्राहकों के बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं दी जा रही है। इसके अलावा वनवासियों को चरण पादुका और साड़ी योजना से वंचित कर दिया गया है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि अभी तो भाजपा गांव-गांव में चौपाल लगाकर यह आंदोलन कर रही है। 10 मई के बाद जिला स्तर पर कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी।

  • Related Posts

    BJP; गुटबाजी पर बड़ा एक्शन!, पांच नेता छह साल के लिए निष्कासित, 111 इस्तीफों के बाद फैसला

    राजनांदगांव, भाजपा डोंगरगढ़ शहर मंडल को लेकर छिड़े विवाद पर संगठन ने दोनों खेमों पर गाज गिरा दी है। जिला भाजपा की अनुशंसा पर प्रदेश संगठन ने कार्रवाई करते हुए पांच…

    POLITICS; मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नए आंदोलन का ऐलान!, दीपके ने बताया ‘कॉकरोचों’ का पूरा प्लान

    नईदिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आज गुरुवार को प्रेसवार्ता कर बता दिया है कि उनका अगला कदम क्या होने वाला है. अभिजीत ने बताया कि…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र