दिवाली; मिठाई के साथ डिब्बे को तौलना गैर-कानूनी, दुकानदार पर हो सकती है कार्रवाई

रायपुर,  बाजारों में दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। बाजार दुकानों से सजी हैं। मिठाइयों की खपत भी खूब है। ऐसे में मिठाई बेचने वाले दुकानदार मिठाई के साथ-साथ डिब्बे को तौलकर ग्राहकों को सरेआम चपत लगा रहे हैं। मिठाई बेचने वाला एक छोटी से दुकानदार से लेकर बड़े-बड़े कारोबारी ग्राहक को मिठाई देते समय डिब्बे का वजन भी साथ में ही कर देते हैं जबकि मिठाई से अलग इसका वजन किया जाना चाहिए।

मिठाई के साथ डिब्बे को तौलना गैर-कानूनी

जब दुकानदार से इस बारे में पूछा जाता है तो दुकानदार की तरफ से जवाब मिलता है कि सभी दुकानों पर ऐसे ही तोला करते हैं जबकि नियमानुसार मिठाई के साथ डिब्बे को तौलना गैर-कानूनी है और इसके लिए बाकायदा नापतौल विभाग को ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो मिठाई के साथ डिब्बे का भी वजन करते हैं। आम लोगों से जुड़े इस मसले को हल करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से भी कोई खास पहल शुरू नहीं हुई है। न तो उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए किसी तरह का अभियान चलाया गया है।

ग्राहकों की आंखों में धूल झोंककर, मोटा मुनाफा

एक किलो की मिठाई वाले डिब्बे का वजन 100 से 150 ग्राम तक होता है। पतले गत्ते का डिब्बा है तो 50 ग्राम तक इसका वजन होता है, यदि आप एक किलो की कोई भी मिठाई लेते हैं तो आपको सिर्फ 850 या 900 ग्राम मिठाई ही मिलती है, जबकि आपसे पैसे एक किलो मिठाई के लिए जाते हैं। मिठाई के भाव में ही इस कागज के गत्ते को भी बेचा जाता है। मिठाई विक्रेता नियमों को दरकिनार कर ग्राहकों की आंखों में धूल झोंककर, मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    0 हमर संगवारी का खुलासा जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले में 160 राशन दुकानदारों द्वारा सरकारी नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए तथाकथित छह करोड़ रुपए का पंद्रह हजार क्विंटल…

    SUSPEND; असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम निलंबित, नकली दवाओं के माफिया के साथ वीडियो हुआ था वायरल

    रायपुर, सहायक औषधि नियंत्रक (Assistant Drug Controller) संजय कुमार नेताम को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के संचालक ने निलंबित कर दिया है। बता दें कि उनका एक वीडियो सोशल…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश