दीपक बैज की प्रदेश कार्यकारिणी 23 महासचिव और 140 सचिवों की नियुक्ति; युवा और अनुभव का संतुलन

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद दीपक बैज की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा गुरुवार को हुई। इसमें 23 महासचिव और 140 सचिवों की नियुक्ति की गई है। बैज की कार्यकारिणी में युवा और अनुभव का संतुलन साधने के साथ क्षेत्रीय समीकरण काे भी ध्यान में रखा गया है। महासचिव पद पर चार महिलाओं की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही कार्यकारिणी में 50 वर्ष से कम उम्र के नेताओं को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की कार्यकारिणी के रवि घोष, चंद्रशेखर शुक्ला, कन्हैया अग्रवाल, पियुष कोसरे, राजेंद्र साहू, जीतेंद्र साहू, शाहिद खान, थानेश्वर पाटिला, सीमा वर्मा और दीपक दुबे को एक बार फिर महासचिव बनाया गया है।

दीपक बैज की कार्यकारिणी में युवक कांग्रेस के सक्रिय नेताओं को भी मौका मिला है। युकां के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रहे दीपक मिश्रा और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश सचिव के पद पर संदीप वोरा, विपिन मिश्रा, पंकज मिश्रा, हरीश कवासी, सुनील कुकरेजा, ऋषि सिंघानिया, निखिल द्विवेदी, मेहुल मारु, सिबली मिराज खान सहित 20 नेताओं को नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के करीबी मलकीत सिंह गैंदू की प्रदेश कार्यकारिणी में एंट्री हुई है और उनको प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

प्रदेश महासचिव

प्रशांत मिश्रा, नरेश ठाकुर, वासुदेव यादव, आरती सिंह, यशवर्धन राव, नीना रावतिया, फूलकेरिया भगत, सकलेन कामदार, द्वितेंद्र मिश्र, मनहरण राठौर।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 को ध्यान में रखते हुये सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरूण मालाकार को जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के संगठनात्मक कार्यों के सुचारू संचालन हेतु समस्त जवाबदारी दिया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; बीजेपी की नई टीम में सोशल मीडिया पर फोकस, जिम्मेदारी मिलते ही डिलीट किए अकाउंट, हटाई पुरानी पोस्ट

    0 नितिन नवीन के साथ काम कर चुके हैं दीपक मह्स्के नई दिल्ली, बीजेपी की नई टीम में जिस तरह सोशल मीडिया टीम को बढ़ाया गया है उससे ये संदेश…

    STRIKE; JSSC CGL समेत TDPL के जरिए हुई सभी परीक्षाएं होंगी रद्द, छात्र आंदोलन के बीच सीएम हेमंत सोरेन का ऐलान

    रांची, झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है. TDPL एजेंसी के जरिए हुई सभी परीक्षाएं रद्द की जाएंगी. इसके साथ…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार