मुंबई, क्या आपने कभी दीपिका पादुकोण की बहन को देखा है? अगर नहीं तो आज देख लीजिए। अक्सर मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहने वाली अनीषा पादुकोण आज अपनी बड़ी बहन दीपिका पादुकोण के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दीं।
दोनों बहनें हाथ में हाथ डाले दिखाई दे रही थीं। अनीषा इस दौरान मीडिया के सामने कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं दे रही थीं। वहीं दीपिका हमेशा की तरह चेहरे पर मुस्कान लिए नजर आ रही थीं।दोनों बहनें एयरपोर्ट के एग्जिट एरिया से निकलीं और सीधे अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ रही थीं, तभी कुछ फैंस दीपिका के पास आ गए। फैंस ने दीपिका के साथ फोटोज लेने की रिक्वेस्ट की। दीपिका ने भी उन्हें निराश नहीं किया।

बात अनीषा की करते हैं। अनीषा एक प्रोफेशनल गोल्फ प्लेयर हैं। इसके अलावा वो मेंटल हेल्थ केयर वाली एक फाउंडेशन की सीईओ भी हैं। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से पढ़ाई भी है।







