दो चरणों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी बीएड में 2400 और डीएलएड में 850 सीटें खाली

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ के बैचलर आफ एजुकेशन (बीएड) और डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अभी भी बीएड में 2,400 और डीएलएड में 850 सीटें खाली है। एससीईआरटी की तरफ से प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की गई। हर चरण में छात्रों को दो-दो राउंड में प्रवेश लेने का समय दिया गया। इसके बावजूद भी बीएड और डीएलएड की सीटें खाली रह गई हैं।

इस वर्ष बीएड और डीएलएड में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। बीएड की 14,400 सीटों के लिए लगभग दो लाख और डीएलएड की 6,725 सीटों के लिए सवा लाख से ज्यादा आवेदन आए थे। इसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कि बीएड और डीएलएड की सभी सीटों में इस वर्ष प्रवेश होगा, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में सीटें खाली है। दूसरे राज्य के छात्रों के लिए 20 प्रतिशत सीटें आरक्षित है।

मतगणना के बाद बढ़ सकती है प्रवेश तिथि

मतगणना यानी तीन दिसंबर के बाद बीएड और डीएलएड की खाली सीटों में प्रवेश की तिथि बढ़ सकती है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के कारण अभी आचार संहिता लगी हुई है। इस वजह से प्रवेश तिथि नहीं बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि आचार संहिता हटने के बाद खाली सीटों में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। हर वर्ष प्रवेश तिथि बढ़ाई जाती रही है।

पहली बार डीएलएड में प्रवेश आरक्षण से

प्रदेश में संचालित निजी डीएलएड कालेजों में पहली बार आरक्षण नियम के मुताबिक प्रवेश हुए हैं। राज्य के 72 निजी कालेजों में डीएलएड की लगभग पांच हजार सीटें हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EDUCATION;निःशुल्क सामग्री वितरण और अधोसंरचना कार्य में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

    0 स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने  गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं पर विशेष जोर रायपुर, स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ…

    SWAYAM; कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वयं पोर्टल पर 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध

    0 सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों के अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश महासमुंद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित SWAYAM पोर्टल के माध्यम से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…