दो सगी बहनों से सामूहिक दुष्‍कर्म कांड में ASI का बेटा शामिल, जांच प्रभावित न हो इसलिए पिता ने दिया तबादले का आवेदन

रायपुर, रक्षाबंधन के दिन मंदिर हसौद क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। आरोपियों में शामिल कृष्णकांत साहू के एएसआई पिता ने बेटे की गलती पर पर्दा नहीं डाला है। इतना ही नहीं एएसआई ने जांच प्रभावित न हो इसलिए अपने तबादले का आवेदन दे दिया है। एसएसपी ने एएसआई के आवेदन को मंजूर कर उसका तबादला मुजगहन थाना कर दिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी के पिता मंदिर हसौद थाने में ही पदस्थ थे, जब अपने बेटे की करतूत के बारे में पता चला, तो खुद वे उसे गिरफ्तार कर थाने ले गए। इसके अलावा अपने ट्रांसफर के लिए आवेदन भी दिया, ताकि जांच प्रभावित न हो। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने आवेदन को मंजूर कर लिया, जिसके बाद उनका तबादला मुगजहन थाने में किया गया है।

बता दें कि राखी बांधकर लौट रहीं दोनों बहनों से आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। वहीं बड़ी बहन के मंगेतर के साथ मारपीट की थी। सभी आरोपितों पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा उर्फ सोनू, देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू, कृष्णा साहू और युगल किशोर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इनमें पांच आरोपी पिपरहट्टा गांव के निवासी हैं, जबकि अन्य बोरा, उमरिया, परसकोल और टेकारी के रहने वाले हैं। ग्राम परसकोल निवासी कृष्णकांत वर्तमान में रायपुर के पचपेढ़ी नाका से लगे लक्ष्मीनगर में निवासरत है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUPERSTITION; बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या शर्मनाक,  डॉ. दिनेश मिश्र बोले- डायन ,टोनही जैसी मान्यताओं का अस्तित्व नहीं

    रायपुर, अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया है कि बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू-टोना करने के…

    LIQUOR; जहरीली शराब का कहर!, 10 मौतों के बाद CM मोहन का एक्‍शन, सभी दुकानें सील, 12 गिरफ्तार, तीन अफसर निलंबित

    भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है.  मामला सामने आने के बाद प्रशासन भी…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी