दो सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला; फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश होगा चार्जशीट

रायपुर, छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रक्षाबंधन के दिन दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं अब जेल भेजे गए दुष्कर्मियों के खिलाफ मंदिर हसौद पुलिस ने जिस तत्परता के साथ कार्रवाई की, उसी तत्परता से कोर्ट में चार्जशीट पेश करने की तैयारी में है।

मंदिर हसौद पुलिस थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने नईदुनिया को बताया कि एक महीने के भीतर चार्जशीट तैयार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश करने की पूरी कोशिश है। ताकि कोर्ट में जल्द से जल्द मामले की सुनवाई शुरू हो सके। दुष्कर्म पीड़िताओं के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जा चुका है। मेडिकल रिपोर्ट भी तैयार है। उनके स्वजनों के भी बयान दर्ज करने के साथ जांच की प्रक्रिया जारी है। आरोपियों के खिलाफ ठोस सुबूत, गवाहों के बयान दर्ज करने का काम चल रहा है। कोर्ट से सभी को सजा दिलाकर पीड़िता और उनके परिवार को न्याय दिलाया जायेगा। आरोपियों में आदतन बदमाश पूनम ठाकुर, घनश्याम निषाद, लव तिवारी, नयन साहू, केवल वर्मा उर्फ सोनू, देवचरण धीवर, लक्ष्मी ध्रुव, प्रहलाद साहू, कृष्णा साहू और युगल किशोर जेल की सलाखों के पीछे है।

दुष्कर्मियों को फांसी दो की मांग करते महिलाओं ने निकाली आक्रोश रैली

मंदिर हसौद इलाके में दो सगी बहनों के साथ हुए गैंगरेप की घटना को लेकर विभिन्न संगठनों, ग्रामीण अंचल के युवाओं, युवतियों और महिलाओं में भारी आक्रोश है। इस वारदात ने छत्तीसगढ़ को झंकझोर कर रख दिया है। जगह-जगह विरोध में रैली निकाले जा रहे हैं। वहीं घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी भाजपा नेता के बेटे समेत सभी आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग तेज होने लगी है।

रविवार शाम को छत्तीसगढ़ी महिला समाज ने महिला सुरक्षा को लेकर सुभाष स्टेडियम से कलेक्टोरेट चौक छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा तक रैली निकाली। रैली में शामिल महिलाओं के हाथों में दुष्कर्मियों को बीच सड़क पर फांसी की सजा देने की मांग की तख्तियां थी। नारेबाजी करते हुए महिलाएं सड़क से निकली तो राह चलते लोगों ने भी उनकी मांग का खुलकर समर्थन किया। रैली में बड़ी संख्या पुरूषों के साथ में महिलाएं और छात्राएं शामिल थी। सभी ने एक स्वर में दुष्कर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के साथ फांसी की सजा देने की मांग की।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NEGLIGENCE;10 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, करेंसी टावर में लापरवाही उजागर

    रायपुर, राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छत्तीसगढ़ शासन की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंस गईं।…

    NAXALITE; सरकार का बड़ा फैसला, CPI-माओवादी और उसके 6 फ्रंट संगठनों पर एक साल का प्रतिबंध

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल गतिविधियों में मदद करने वाले संगठनों पर एक्शन लेते हुए कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) और उसके 6 फ्रंट संगठनों पर लगे प्रतिबंध को एक…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……