दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में अनवर को दोबारा मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी ईडी

रायपुर, ईडी ने छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ के शराब घोटाले का पर्दाफाश करने दावा किया है। इस मामले में ईडी ने रायपुर नगर निगम के महापौर के एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को शनिवार को गिरफ्तार किया। अनवर को चार दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

सोमवार को अनवर ढेबर से पूछताछ करने के लिए ईडी के डिप्टी डायरेक्टर स्तर के दो अधिकारी दिल्ली से रायपुर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने अनवर से करीब छह घंटे पूछताछ की। ईडी के सूत्रों की मानें तो अनवर से शराब की बिक्री, मैनपावर सप्लाई से लेकर अन्य विषयों को लेकर पूछताछ हुई है। ईडी मंगलवार को अनवर को कोर्ट में पेश करेगी।

महापौर का ईडी को पत्र

इस बीच ईडी की पूछताछ का सामना कर रहे रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने ईडी के अपर निदेशक अभिषेक गोयल को पत्र लिखा है। ढेबर ने कहा कि दो मई को ईडी कार्यालय में मुझसे दोपहर 12 बजे से रात एक बजे तक पूछताछ की गई। मैं महापौर जैसे संवैधानिक पद पर हूं। जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरी जनता के प्रति भी जिम्मेदारी है। ऐसे में जो कार्यालयीन कार्रवाई है, उसे तत्काल पूरा किया जाए।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा