धींगरा अध्यक्ष, प्रो.छाबड़ा कार्यकारी अध्यक्ष, टी.एस.जब्बल सलाहकार बने

0 वेलफेयर एसोसियेशन पदाधिकारियों का सर्वसम्मत चुनाव 0 बी.एस.सलूजा सचिव और विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष बने

रायपुर, छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने गत शनिवार को अपनी वार्षिक बैठक में नए पदाधिकरियों का सर्वसम्मति से चयन किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से सेवानिवृत मुख्य अभियंता एच.एस. धींगरा को एसोसियेशन का नया अध्यक्ष चुना गया। एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा के प्रस्ताव पर भारत आयुध निर्माणी नागपुर से सेवानिवृत वर्क्स मैनेजर  टी.एस. जब्बल को सलाहकार, शासकीय महाविद्यालय दुर्ग से सेवानिवृत प्राचार्य प्रो. बी.एस. छाबड़ा को कार्यकारी अध्यक्ष, सेवानिवृत इन्शोरेन्स अधिकारी बी. एस. सलूजा को सचिव, आरडीए के कार्यपालन अभियंता तेजपाल सिंह हंसपाल को सह सचिव और निजी उद्यम में कार्यरत विक्रम सिंह को कोषाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। 

एसोसियेशन  ने मेडिकल कमेटी के चेयरमेन पद पर डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा को और एजुकेशन कमेटी के चेयरमेन पद पर प्रो. बी.एस. छाबड़ा का चयन किया। इसके अतिरिक्त कॉऊंसिलिंग कमेटी,मीडिया कमेटी, कल्चरल कमेटी, स्मारिका कमेटी और आऊटडोर विजिट कमेटी का भी गठन किया गया है। 

इस अवसर पर पूर्व सचिव दीप सिंह जब्बल, पूर्व कोषाध्यक्ष के.एस. झास के उनके  पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यो की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद  दिया गया। छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन जनवरी 2018 से चिकित्सा, शिक्षा और परिवारिक परामर्श केन्द्र के क्षेत्र में सरबत का भला के उद्देश्य से कार्यरत है। एसोसियेशन की गतिविधियों में  सेवानिवृत और कार्यरत अधिकारियों की पत्नियां भी सक्रियता से भाग लेती है। संयोजक जी.एस. बॉम्बरा ने इस अवसर पर सभी सदस्यों को नई रणनीति बना कर श्री गुरुनानक देव जी के संदेश “सरबत का भला” के उद्देश्य को सार्थक करने के लिए और बेहतर काम करने की अपील की ।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAM MANDIR; रामसेवकों का दल रायपुर से अयोध्‍या रवाना, CM साय ने दिखाई हरी झंडी, 60 दिनों तक रामभक्‍तों को कराएंगे भोजन

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अयोध्या में भंडारे के आयोजन के लिए रामलला के ननिहाल रायपुर से हरी झंडी दिखाकर रामसेवकों की टीम को रवाना किया। रायपुर के श्रीराम मंदिर…

    RAM MANDIR; पर्यटन मंत्री बृजमोहन बोले- पुरखौती मुक्तांगन में बनेगी रामलला मंदिर की  प्रतिकृति

    *अयोध्या की तर्ज पर कौशल्या धाम का होगा विकास* *कौशल्या धाम चन्दखुरी में रामोत्सव का भव्य आयोजन* रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अयोध्या में तैयार किए गए राम मंदिर…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….