धीमी शुरुवात के साथ कौशल्या विहार में 5794 में से 2671 फ्लैट्स–रोहाऊस बन कर तैयार; शेष 3123 का निर्माण अगस्त 23 तक हो जाएगा पूरा

0आरडीए अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ ने की आवंटितिपों से अपील- रजिस्ट्री कराएं और कब्जा लें

रायपुर, धीमी शुरुवात के बीच रायपुर विकास प्राधिकरण की कौशल्या (कमल) विहार योजना में बन रहे 5794 फ्लैट्स तथा रोहाऊस ईडब्लूएस मकानों में 2671 इकाई बन कर तैयार हो गई है। इनकी रजिस्ट्री के साथ ही प्राधिकरण व्दारा अब कब्जा भी दिया जा रहा है। रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ के अनुसार अगस्त 2023 तक शेष सभी निर्माणाधीन 3123 ईडब्लूएस, एलआईजी तथा रो-हाऊस ईडब्लूएस मकानों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। 

रायपुर विकास प्राधिकरण की कोशल्या (कमल) विहार योजना में वर्तमान में 3123 ईडब्लूएस, एलआईजी तथा रो हाऊस ईडब्लूएस मकानों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसमें से 2272 ईडब्लूएस व एलआईजी-1 व एलआईजी-2 का निर्माण 31 जुलाई 2023 तक होना है। इसके बाद रजिस्ट्री कर कब्जा देने की कार्रवाई की जाएगी। शेष बचे 704 ईडब्लूएस व एलआईजी-1 व एलआईजी-2 का निर्माण 15 अगस्त 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। विभिन्न सेक्टरों में बन रहे 258 रोहाऊस ईडब्लूएस में से 147 का निर्माण 15 अगस्त 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।   

0 कब्जा देने के लिए तैयार है फ्लैट्स

कौशल्या(कमल) विहार योजना में प्राधिकरण व्दारा ईडब्लूएस फ्लैटों में सेक्टर 1 के 64 फ्लैट्स (ए- ब्लॉक), सेक्टर 4 के 128 ईडब्लूएस फ्लैट्स (जी –ब्लॉक) तथा सेक्टर 11बी के 768 में से 384 ईडब्लूएस फ्लैट्स (भूखंड क्रमांक एच-01 के ब्लॉक बी-1 से बी-6 तक) का कब्जा दिया जा रहा है। इसमें जिन लोगों को फ्लैट्स का आवंटन हुआ है वे प्राधिकरण कार्यालय में अपने आवंटित फ्लैट् की पूरी राशि जमा करते हुए रजिस्ट्री करवा कर कब्जा प्राप्त कर सकते हें।

इसी प्रकार सेक्टर-4 के एलआईजी-1 फ्लैट्स में 768 फ्लैट्स पूरी तरह बन कर तैयार है। आवंटिति इनकी रजिस्ट्री करवा कर कब्जा प्राप्त कर सकते हैं। एलआईजी-2 के फ्लैट्स में सेक्टर 1 के 448 में से 160 (ब्लॉक ए,बी व जी), सेक्टर-4 के 512 एलआईजी -2 तथा सेक्टर-10 के 544 एलआईजी-2 फ्लैट्स पूरी तरह से बन कर तैयार हो गए हैं। आवंटिति इनकी भी रजिस्ट्री करवा कर कब्जा ले सकता है।

प्राधिकरण के अध्यक्ष धुप्प़ड ने आवंटितियों को जिनके फ्लैट्स बन कर तैयार हो चुके हैं उनसे अपील की है कि वे राजधानी की सबसे बड़ी संपूर्ण विकसित हो चुकी कमल विहार योजना में अपने फ्लैट्स का कब्जा ले कर यहां निवास करना प्रारंभ करें।

  • Related Posts

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    0 डिजिटल कनेक्टिविटी बनेगी विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा- मुख्यमंत्री साय रायपुर, छत्तीसगढ़ को डिजिटल आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। भारत सरकार के संचार…

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    रायपुर, उद्योग विभाग में बॉयलर इंस्पेक्टर (निरीक्षक वाष्पयंत्र परीक्षा-2024) के पद पर नियुक्ति को लेकर उठे विवाद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर आरोपों को भ्रामक…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश