नई राजधानी के नवागांव में 1700 पेड़ वाली निजी भूमि में हो रही अवैध कटाई; पहुंचा वन -राजस्व अमला

रायपुर , निजी जमीन में अवैध पेड़ कटाई की सूचना मिलते ही नवा रायपुर वनपरिक्षेत्र एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौक पर पहुंचे यहां उन्होंने पाया की भूमि स्वामी द्वारा अपनी निजी भूमि के पेड़ों को काटा जा रहा था मौके पर गणना करने पर इन पेड़ों की संख्या 1700 पाई गई। मौके पर कटे वृक्षों की रिकार्डिंग आरंभ कराई गई।

इस मामले में विस्तार से जानकारी देते हुए रायपुर वनमंडल के वनमंडलाधिकारी श्री विश्वेश कुमार ने बताया कि ग्राम-नवागांव, तहसील-अभनपुर में प्रकाश दावड़ा एवं चिन्मय दावड़ा द्वारा निजी भूमि में कटाई कराई जा रही थी। जिसकी सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि श्री दावड़ा द्वारा अपने भूमिस्वामी हक की भूमि में खेत निर्माण का कार्य और वृक्षों की अवैध कटाई कराई जा रही थी। श्री ठाकरे ने बताया कि श्री दावड़ा द्वारा घेरे गये भूमि का वास्तविक क्षेत्रफल भूमि के सीमांकन से ही स्पष्ट हो सकेगा।

वन विभाग के अमले द्वारा कटे वृक्षों की रिकार्डिंग कराई जा रही है, जिससे काटे गये वृक्षों की संख्या का सही आंकलन हो सकेगा। कार्यवाही के दौरान मौके पर प्राप्त लकड़ी को तर्री डिपो, रिकार्डिंग उपरांत परिवहन कराया जा रहा है। वर्तमान में वन विभाग की भूमि में कोई भी कटाई नहीं पायी गयी।

राजस्व एवं वन अमले द्वारा सामूहिक कार्यवाही करते हुये वृक्ष कटाई और परिवहन कार्य में लगे छोटा हाथी-1 नग, ट्रेक्टर-ट्राली, संयंत्र सहित अन्य सामग्री जब्त कर अभनपुर थाना भेजा गया। वर्तमान में आस-पास के गांव में निजी भूमि में किये गये अवैध कटाई से प्राप्त काष्ठ की जप्ती की कार्यवाही जारी है। नायब तहसीलदार अभनपुर एवं अन्य राजस्व अमले द्वारा सीमांकन की कार्यवाही भी की जा रही है। वन विभाग के अमले द्वारा अवैध कटाई से प्राप्त वनोपज को एकत्र कर रिकार्डिंग उपरांत डिपो भेजने का कार्य जारी है। अवैध रूप से संग्रहित काष्ठ की तलाशी व जप्ती की कार्यवाही भी वन अमले द्वारा की जा रही है।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा