ED ने एक और कारोबारी को पकड़ा:कोल स्कैम मामले में रात 8 बजे खुलवाई स्पेशल कोर्ट; बुधवार को होगा दास की जमानत पर फैसला

रायपुर, छत्तीसगढ़ में ED का एक्शन जारी है। अब एक और कारोबारी की गिरफ्तारी की गई है। इसे कोल मामले में पकड़ा गया है। ED ने इसे पेश करने रात 8 बजे स्पेशल कोर्ट खुलवाई। खबर है कि इस कारोबारी को महाराष्ट्र से पकड़ा गया है। कारोबारी का नाम निखिल चंद्राकर बताया जा रहा है। कोल मामले में पहले से ही जेल में बंद सूर्यकांत तिवारी का यह प्रमुख सहयोगी रहा है।

इससे पहले ED अफसरों ने इसके घर पर छापेमारी की थी। कई अहम दस्तावेज भी इसके पास से मिले थे। कार्रवाई का शिकंजा कसता देख चंद्राकर फरार चल रहा था। मगर ED भी इसके पीछे लगी थी। इसे अब ED अपनी कस्टडी में रखकर पूछताछ करेगी। मंगलवार को आबकारी आयुक्त रहे निरंजन दास की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इस अग्रिम याचिका पर अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी ने दास का पक्ष रखते हुए बताया कि उन्हें जबरन फंसाने की साजिश रची जा रही है।

बुधवार को जमानत पर फैसला

वहीं कोर्ट ने दाेनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। बुधवार को इस मामले में निर्देश अदालत जारी करेगी। हालांकि शराब घोटाला मामले अनवर ढेबर की याचिका को कोर्ट ने रद्द कर दिया था। इसी मामले में कारोबारी अरविंद सिंह इस वक्त ED की गिरफ्त में है। मंगलवार को इसकी रिमांड को लेकर भी सुनवाई हुई। अरविंद सिंह की रिमांड को कोर्ट ने बढ़ा दिया है। अब ये 24 जून तक ED की कस्टडी में रहेगा। इससे लगातार ED पूछताछ कर रही है। पता चला कि विदेशी शराब के लाइसेंस, शराब बनाने वालों से कमीशन, बॉटलिंग और पैकेजिंग में कई तरह की गड़बड़ी करके ये करोड़ों रुपयों का हेरफेर करने में लगा था।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा