बंद कमरे में मिली सामाजिक कार्यकर्ता की लाश; किराए के मकान मेंं रहता था

रायपुर, राजधानी रायपुर के विजय नगर इलाके में एक सामाजिक कार्यकर्ता (एनजीओ कर्मी) की बंद कमरे में लाश मिलने से हड़कंप सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त संदीप यादव के रूप में हुई है। मृतक के दोस्त जब उसके घर पहुंचे, तो घटना के बारे में पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, यह मामला खम्हारडीह थाना का है। खम्हारडीह पुलिस ने बताया कि मृतक एनजीओ कर्मी संदीप उत्तर प्रदेश के अमेठी जिला का रहने वाला था। मृतक रायपुर के विजय नगर के बसंत कार्नर में किराए के मकान में रहता था। बीते 7-8 सालों से रायपुर में रहकर कुछ सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर काम कर रहा था।

बीते दो दिन से वो अपने काम पर नहीं जा रहा था और दोस्तों का फोन भी नहीं उठा रहा था। जब दोस्त उसके घर पहुंचे, तो कमरा अंदर से बंद मिला। दोस्त ने गेट तोड़ा तो बदबू आई और शव दिखा। दोस्त ने पुलिस को जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चेहरे पर खून के निशान मिले हैं।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा