बस्तर में मुठभेड़; दो से तीन नक्‍सलियों को मारने का दावा, आइईडी ब्‍लास्‍ट में जवान घायल

जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बल के जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बल ने दावा किया है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचा है। सर्चिंग दल ने दो-तीन नक्सलियों के घायल होने या मारे जाने की भी संभावना जताई है। वहीं मुठभेड़ के बाद कैंप लौटते समय आइईडी की चपेट में आने से डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है।

सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्‍सलियों ने की फायरिंग

बीजापुर के थाना गंगालूर क्षेत्र के अंतर्गत गांव पीड़िया में नक्‍सलियों की मौजूदगी की खबर मिलते ही कोबरा, एसटीएफ, डीआरजी दंतेवाड़ा एवं डीआरजी बीजापुर की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान पीड़िया के अलग-अलग जगहों पर घात लगाए बैठे नक्‍सलियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्‍सली जंगलों की आड़ लेकर भाग गए।

भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद

इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने बताया कि जवानों की फायरिंग में नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस मुठभेड़ में 2-3 नक्सलियों के घायल होने या मारे जाने का दावा किया है। इस दौरान सुरक्षा बल के जवानों ने नक्‍सलियों के डेरा के साथ नक्‍सली स्मारक स्थल को भी ध्वस्त किया। जवानों ने मुठभेड़ स्‍थल से भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री, विस्फोटक, टेलरिंग टीम का सामान एवं दवाइयां बरामद की हैं।

आइईडी ब्‍लास्‍ट में डीआरजी का एक जवान घायल

वहीं मुठभेड़ के बाद कैंप लौटते समय कुरूष के पास प्रेशर आइईडी की चपेट में आने से डीआरजी का एक जवान अजय मंडावी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जवान को सामान्य चोंटे आई है। घायल जवान को उचित उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है।

  • Related Posts

    ED; शराब घोटाले में ईडी का दावा, कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे 880 करोड़ रुपए, पूर्व कोषाध्यक्ष की संपत्ति कुर्क

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नया दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, शराब घोटाले से जुटाई गई कथित अवैध कमाई में से 860…

    MURDER; जादू-टोना के शक में मां-बेटे को टंगिया से काट डाला, बेटी पर भी जानलेवा हमला, एक ही परिवार के 3 आरोपी गिरफ्तार

    राजनांदगांंव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ के चौथना गांव में दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है। वारदात के बाद कपड़े और हथियार का बेंट जलाकर सबूत मिटाने की…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा