नए शिक्षा मंत्री बृजमोहन ने बोले-छत्तीसगढ़ की शिक्षा को राष्ट्रीय स्तर पर दिलाएंगे पहचान, फिर से राजिम कुंभ होगा

रायपुर,  शिक्षा किसी भी राज्य के विकास का महत्वपूर्ण आधार होती है. हमारी कोशिश होगी कि छत्तीसगढ़ के बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर चाहे वह स्कूली हो या फिर उच्च शिक्षा, उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर लाने की कोशिश होगी. यह बातें छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार देर शाम विभाग बंटवारे के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही.

विभाग मिलने के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि सभी मंत्रियों को उनकी योग्यता के हिसाब से विभाग दिए गए हैं. निश्चित रूप से भाजपा सरकार अच्छा प्रदर्शन करेगी और छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में काम करेगी. उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में करीब 8 लाख सरकारी कर्मचारी हैं. उनमें से लगभग चार लाख कर्मचारी अकेले स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा में काम कर रहे हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री ने मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्होंने मोदी की नई शिक्षा नीति को राज्य में लागू करने की जिम्मेदारी दी है. हमारी कोशिश होगी कि छत्तीसगढ़ की शिक्षा को राष्ट्रीय स्तर पर स्थान दिलाया जाए, ऐसी शिक्षा जिससे छत्तीसगढ़ के बच्चों का बेहतर भविष्य का निर्माण हो सके.

बृजमोहन अग्रवाल को उच्च शिक्षा स्कूली शिक्षा के साथ ही पर्यटन, धर्मस्थ और संस्कृति विभाग की भी जिम्मेदारी गई है. इस पर बृजमोहन ने कहा कि पर्यटन धर्मस्थ और संस्कृति के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पहचान पूरे देश और दुनिया में बनाने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा है कि राजिम कुंभ को पहले से ज्यादा बेहतर और भव्य रूप में फिर से शुरू किया जाएगा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJD; क्रॉस-वोटिंग पर बीजेडी की सख्त कार्यवाही,आठ विधायकों की सदस्यता रद्द करने स्पीकर से लगाई गुहार

    भुवनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बीजू जनता दल (BJD) ने दल-विरोधी गतिविधियों में शामिल अपने 8 निलंबित विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष…

    POLITICS; दीपक बैज बोले- पुलिस की चालानी कार्यवाही जनता को परेशान कर रही

    रायपुर,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये सरकार को विभिन्न मुद्दो पर घेरा। उन्होंने रायपुर पुलिस की चालानी कार्यवाही, विधानसभा के विशेष सत्र, प्रदेश में…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…