POLITICS;नए अध्यक्ष किरणदेव की पहली बैठक में लोक सभा चुनाव की तैयारी के लिए बनी महिलाओं एवं ग्रामीणों को साधने की योजना

रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। अप्रैल-मई में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने महिला मतदाताओं को साधने के लिए ‘लखपति दीदी योजना’ चलाने का निर्णय लिया है। इसी तरह जन-जन को पार्टी से जोड़ने के लिए ‘गांव चलो’ अभियान चलाया जाएगा।

प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गुरुवार को प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक रखी गई। नवनिर्वाचित भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में आयोजित पहली बैठक में प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष शामिल हुए। उन्होंने अपनी रणनीति साझा की। प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि लोकसभा चुनावों हमें प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतना है और इसके लिए कार्य में लग जाना है, पूरी मेहनत करना है। 30 सीटों में हम 51 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल करने में सफल हुए हैं। हमें इससे भी ज्यादा वोट हासिल करने है। इस लिहाज से जल्द ही बैठकों का दौर भी शुरू होगा व राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलेगा।

नबीन ने बताया कि मोर्चा स्तर पर राष्ट्रीय अधिवेशन होंगे। युवा मोर्चा के बैनर तले नव मतदाता के पांच हजार जगहों पर कार्यक्रम होंगे। महिला मोर्चा लखपति दीदी कार्यक्रम करेगा। इंटरनेट मीडिया वारियर बनाने का काम करेंगे। पार्टी में नए लोगों को जोड़ने का क्रम जारी रहेगा। पूरे देश में ‘गांव चलो’ अभियान होगा। इस तरह के कई कार्यक्रम होंगे। हर कार्यक्रम के लिए अलग-अलग कमेटी बनाई जाएगी। अगले चार महीने आगे के कार्यों में लगना है।

छत्तीसगढ़ को संवारने की महती जिम्मेदारी

बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा ने ही छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया है और इसे संवारने की महती जिम्मेदारी प्रदेश की जनता ने हमें पूरे विश्वास के साथ सौंपी है। विश्वास की इस कसौटी पर खरा उतरते हुए अब लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतना हमारा लक्ष्य है।

महिलाओं के लिए योजना

महिला सशक्तीकरण के तहत स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों की आमदनी बढ़ाने वाली राष्ट्रीय लखपति दीदी योजना शुरू की गई है। इस योजना से देश की कुल 8.64 करोड़ महिला सदस्यों की आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा। स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) में शामिल होने वाली सदस्य महिलाओं को रोजगार के साथ उद्यमी बनाने की इस योजना को हर तरह की वित्तीय मदद मुहैया कराई जाएगी। ‘लखपति दीदी’ योजना में प्रत्येक महिला सदस्य की न्यूनतम वार्षिक आमदनी एक लाख रुपये करने का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम के प्रति महिलाओं को जागरुक करने के लिए प्रदेश भाजपा के महिला मोर्चा को जिम्मेदारी मिली है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP; पूर्व मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर ओडिशा बीजेपी में खलबली,समर्थक हुए सक्रिय,राजधानी में जोरदार स्वागत

    नारायण भोई भुवनेश्वर, सीजेपी आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफे से दिल्ली से लेकर उडीसा तक हलचल मची है। ओडिशा में धर्मेंद्र प्रधान समर्थकों का मानना…

    BJP; संत रविदास के आदर्शों पर चलेगा भाजपा का संकल्प अभियान, कौशिक बोले-केवल संत नहीं मानवता के पथ प्रदर्शक

    रायपुर, संत शिरोमणी गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष को भारतीय जनता पार्टी समरसता संकल्प के रूप मे वृहत अभियान चलाने जा रही है , जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र