नवरात्र से पहले 59 हजार रुपये पहुंचा सोना, चांदी भी चमकी

रायपुर, अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से शनिवार को सोने ने नया कीर्तिमान रचा है। रायपुर सराफा बाजार में सोना 59 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी प्रति किलो 68 हजार रुपये रही। सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि अब दोनों कीमती धातुओं के दाम में बढ़ोतरी के ही आसार हैं। वहीं कारोबारियों का कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी का प्रभाव कारोबार पर नहीं पड़ा है। उपभोक्ता अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। संस्थानों में लाइटवेट गहनों की भी रेंज उपलब्ध है।

ब्रांडेड सराफा कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं को रिझाने के लिए आकर्षक आफर भी लाए गए हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही बनवाइ में छूट और उपहार योजना का लाभ उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है।

तीन माह में सोना 5,350 रुपये महंगा, चांदी 4,200 रुपये उछली

सोने की कीमतों में बीते तीन माह में 5,350 रुपये और चांदी की कीमत में 4,200 रुपये की उछाल आई है। तीन माह पहले 19 दिसंबर 2022 को सोना प्रति दस ग्राम (स्टैंडर्ड) 53,650 रुपये और चांदी प्रति किलो 63,800 रुपये थी।

अक्षय तृतीया की तैयारी में जुटे संस्थान

सराफा संस्थान अब अगले महीने पड़ने वाली अक्षय तृतीया की तैयारी में भी जुट गए है। गहनों की नई रेंज के साथ ही उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए आफरों की रणनीति बनाई जा रही है।

  • Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी

    DM;तहसील दफ्तर में वकीलों के हंगामे के बाद कलेक्टर  की हिदायत-अविवादित बंटवारे में न हो देरी