GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां गुरुवार को चांदी 4 लाख रुपए पार हो गई थी. वहीं आज 3 दिन बाद ही चांदी की कीमत करीब 2,50,000 तक आ गई. आज सोमवार को चांदी करीब 16,000 रुपए तक सस्ती हुई है. तो वहीं सोना में करीब 4,000 की गिरावट दर्ज की गई.

गुरुवार को चांदी की कीमत 4 लाख रुपए को पार कर गई थी. लेकिन इसके अगले ही दिन शुक्रवार को इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद जब रविवार को बजट के दिन एमसीएक्स पर ट्रेडिंग शुरू हुई तो फिर करीब 30 हजार रुपए की गिरावट हुई. आज सोमवार को भी पिछले रेट से करीब 9 प्रतिशत तक चांदी की कीमत कम हुई.

लगातार तीन दिनों से गिरावट जारी

बजट के दिन चांदी की कीमत 2,65,652 रुपए पर बंद हुई थी, जो सोमवार को मार्केट खुलते ही क्रैश हो गई. चांदी की कीमत 6 प्रतिशत गिरकर 2,50,000 के नीचे आ गई. हालांकि, चांदी की कीमत कितने तक जाएगी. इसको लेकर एक्सपर्ट भी कुछ बोलने से बच रहे हैं. क्योंकि जिस प्रकार से तीन दिनों में ही चांदी की कीमत करीब 1,70,000 रुपए से ज्यादा कम हुई है. ऐसे में अंदाजा लगाना मुश्किल है. जबसे चांदी ने अपने ऑल टाइम कीमत 4,20,000 को छुआ है. तब से लगातार गिरावट जारी है.

क्यों आई गिरावट?

एक्सपर्ट की मानें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 3.3 प्रतिशत की गिरावट आई. चांदी में भी करीब 5 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई , जिसके बाद चांदी $80.28 प्रति औंस पर आ गई है, जबकि यह गुरुवार को $121.64 पहुंच गई थी. इसके अलावा जो सबसे बड़ा कारण है कि मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती. इन कारणों से सोना और चांदी में गिरावट दर्ज की जा रही है.

  • Related Posts

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर