GOLD; बजट पेश होने से पहले धड़ाम से गिरी सोना-चांदी की कीमत, 27 हजार रुपए सस्ता हुआ सिल्वर

 रायपुर, आज 1 फरवरी को भारत सरकार का आम बजट पेश किया जा रहा है. बजट पेश करने से पहले ही सोना-चांदी की कीमत धड़ाम से गिर गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर ट्रेडिंग शुरू होते ही सोने के भाव करीब 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गए हैं. जबकि, चांदी 2.74 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब ट्रेड कर रही है. शुक्रवार को भी चांदी और सोना की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी.

सोना-चांदी की कीमत शुक्रवार के बाद आज भी एक ही झटके में भर-भराकर गिर गई. शुक्रवार को चांदी करीब अपने ऑल टाइम हाई से 30 प्रतिशत नीचे गिरी थी. जबकि सोना में करीब 17 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई थी. रविवार को भी बाजार खुलते ही कमोडिटी मार्केट में गोल्ड-सिल्वर की कीमत धड़ाम हो गई. यानी गिरावट के साथ ही सोना-चांदी का बाजार खुला.

4 लाख रुपए से ज्यादा बढ़ गई थी कीमत

गुरुवार को चांदी ने इतिहास रच दिया था. चांदी पहली बार 4 लाख रुपए प्रति किलोग्राम की कीमत को पार कर गई थी, लेकिन इसके बाद उसमें जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. अगले ही दिन यानी शुक्रवार को चांदी में 1 लाख रुपए की गिरावट दर्ज की गई, जो आज तक में एक दिन में सबसे ज्यादा गिरावट है.

अब अगले दिन रविवार को भी 9 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. यानी अभी भी गिरावट जारी है. जिस प्रकार से सोना-चांदी ने अपनी कीमतों पर उछाल लाया है. उसी स्पीड से गिरावट भी दर्ज की जा रही है. आज चांदी की कीमत करीब 2,65,000 के करीब पहुंच गई है. 6 प्रतिशत टूटा सोना

सोना के कीमत की बात की जाए तो गुरुवार को 2 लाख रुपए के आसपास पहुंच गई थी. गुरुवार को सोना करीब 1,93,096 रुपए रहा, जो अगले ही दिन करीब 40 हजार रुपए से ज्यादा टूट गया. रविवार को भी सोना में 6 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. यानी आज सोना की कीमत करीब 1,43,000 रुपए पहुंच गई है.

  • Related Posts

    POLLUTION; रायगढ़ में प्रदूषण फैलाने वाले 25 उद्योगों पर 79 लाख का पर्यावरणीय हर्जाना, पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

    रायगढ़, रायगढ जिले में वायु गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा लगातार सघन निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मंडल ने…

    SUSPEND; सहकारी बैंक दफ्तर में शराबखोरी,मैनेजर निलंबित, जिला मुख्यालय में अटैच

    रायपुर, राज्य के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में कर्मचारियों द्वारा शाम ढलते ही शराबखोरी की शिकायत आम है, लेकिन लम्बे समय बाद सख्त कार्यवाही की गई है। राजनांदगांव जिला सहकारी…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’