निठल्ले पति ने बच्चों के सामने गला दबाकर पत्नी की जान ली, घर पर नहीं था चावल तो खाना नही बनाया था

रायपुर, राजधानी से लगे एक गांव में एक निठल्ले पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली। बच्चों के सामने ही वह पत्नी को पीटता रहा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है । इस हत्याकांड की जांच की जा रही है।

मामला रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र का है पचेड़ा नाम के गांव में अमरिका गायकवाड नाम की युवती अपने पति सुखनंदन गायकवाड के साथ रह रही थी। लगभग 11 साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इनके दो बच्चे भी हैं 10 साल का आदित्य और 7 साल का लकी। आर्थिक परेशानियों की वजह से आए दिन पति पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था और इसी विवाद ने अमरिका की जान ले ली।

कमाने जाती थी पत्नी

अमरिका के पिता बुधारू ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि सुखनंदन गायकवाड कोई काम धाम नहीं करता था। मेरी बेटी के साथ अक्सर मारपीट भी किया करता था। बेरोजगार पति और परिवार का पेट पालने के लिए मेरी बेटी अमरिका दूसरे के घरों में जाकर झाड़ू पोछा का काम किया करती थी। अमरिका कमाने जाया करती थी और घर बैठकर सुखनंदन मजे किया करता था।

बीती रात दोनों के बीच विवाद हुआ । सुखनंदन ने अमरिका को कहा कि खाना बनाओ। अमरिका ने बताया कि घर में चावल नहीं इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ । मारपीट करते हुए सुखनंदन ने गला दबाकर अमेरिका की जान ले ली। पति पत्नी के झगड़े को घर पर मौजूद दोनों छोटे बच्चे भी देख रहे थे, बच्चों ने अपनी मां को अपनी आंखों के सामने दम तोड़ते देखा। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी देर रात सुखनंदन के घर के पास जमा हो गए इसके बाद अमरिका के परिजनों को खबर दी गई। पूछताछ में सुखनंदन ने खाने की बात पर विवाद में हत्या करने का गुनाह कबूला है।

छोटे बच्चे ने खो दिया मां को

10 साल का आदित्य और 7 साल का लकी इस घटना से डरे हुए हैं । पुलिस ने फिलहाल बच्चों को उनके ननिहाल भेजा है । इस हत्याकांड में मारी गई अमरिका के पिता ने सुखनंदन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

भगा ले गया था युवती को

एक वक्त में अमरिका और सुखनंदन के बीच इश्क के चर्चे पूरे गांव में थे। साथ रहने साथ जीने मरने की कसमें खाकर, सुखनंदन अमरिका को अपने साथ भगा कर ले गया था । बाद में लड़की के परिजनों ने ही सुखनंदन के रहने का बंदोबस्त भी किया। प्रेम विवाह के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए जिसका अब अमरिका की मौत के साथ अंत हुआ , पुलिस ने इस मामले में धारा 302 के तहत सुखनंदन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; IAS टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

    बिलासपुर, हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की वर्ष 2020 और 2021 की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी…

    CRIME; खैर लकड़ी तस्करी का आरोपी हिमाचल से गिरफ्तार, 1.70 करोड़ नगदी जब्त

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में खैर लकड़ी के अवैध परिवहन, तस्करी और फर्जी एनओसी-बिलिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा