नेताम बोले-नंदकुमार साय का कांग्रेस में जाना औचित्यहीन;अंदर की कहानी की पड़ताल की जायेगी

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री वरिष्ठ आदिवासी नेता रामविचार नेताम ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि नंदकुमार साय जी के कांग्रेस प्रवेश से मैं व्यक्तिगत रूप से आहत हूं । वे हमारे कुशल मार्गदर्शक एवं मेरे शुभचिंतक हैं। किन्तु आज की परिस्थिति में उनका कांग्रेस में प्रवेश होना एवं उनका वक्तव्य कि उनका यह निर्णय आदिवासी हितों की रक्षा से जुड़ा हुआ है, यह अपने आप में एक बड़ा प्रश्न चिन्ह है। जिन आदिवासी हितों के लिए वर्षो – वर्ष से नंदकुमार साय जी कांग्रेस की खिलाफत करते रहे, आज उसी कांग्रेस की गोद में बैठने से आदिवासी हितों का संरक्षण कहां से हो गया, यह मेरे व किसी के लिए भी समझ से परे है ।

ऐसे व्यक्ति व समाज का प्रतिनिधित्व करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जो कुछ भी किया है, इसके लिए प्रशंसा के शब्द भी कम पड़ जाते हैं। एक छोटे परिवार में भी अनबन की स्थिति बनी रहती है किन्तु इसका यह मतलब नहीं कि कोई अपने पड़ोस के परिवार में जा कर शामिल हो जाए। भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण समाज का प्रतिनिधित्व करने वाली हम सभी की एक बड़ी पारिवारिक पार्टी है, ऐसे में आदिवासी समाज के इतने बड़े नेता का कांग्रेस में जाना औचित्यहीन है। निश्चित रूप से इनके कांग्रेस प्रवेश की अंदर की कहानी कुछ और होगी, जिसकी पड़ताल की जायेगी और मेरे साथ, पार्टी का यह प्रयास रहेगा कि नंदकुमार साय जी को वापस उनके वास्तविक कर्म क्षेत्र में ला सकें।

  • Related Posts

    BJP; गुटबाजी पर बड़ा एक्शन!, पांच नेता छह साल के लिए निष्कासित, 111 इस्तीफों के बाद फैसला

    राजनांदगांव, भाजपा डोंगरगढ़ शहर मंडल को लेकर छिड़े विवाद पर संगठन ने दोनों खेमों पर गाज गिरा दी है। जिला भाजपा की अनुशंसा पर प्रदेश संगठन ने कार्रवाई करते हुए पांच…

    POLITICS; मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नए आंदोलन का ऐलान!, दीपके ने बताया ‘कॉकरोचों’ का पूरा प्लान

    नईदिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आज गुरुवार को प्रेसवार्ता कर बता दिया है कि उनका अगला कदम क्या होने वाला है. अभिजीत ने बताया कि…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र