नेशनल चैंपियनशिप में खेलने गए छत्‍तीसगढ़ हैंडबाल के खिलाड़ी की पश्चिम बंगाल में डूबने से मौत; दो दिन बाद मिली लाश

दुर्ग, छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के पदाधिकारियों की बड़ी लापरवाही के चलते एक खिलाड़ी की मौत हो गई। 27 से 31 मार्च तक असम के गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुई छत्तीसगढ़ की एक टीम के खिलाड़ी की हावड़ा के हुगली नदी में डूबने से मौत हुई है। ये टीम 24 मार्च को रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। 25 मार्च को वे लोग हावड़ा पहुंचे।

कोच के साथ नहाने गया था हुगली नदी

वहां पर एक होटल में सभी खिलाड़ियों और कोच ने एक साथ खाना खाया। उसके बाद कोच सभी खिलाड़ियों को लेकर हुगली नदी के किनारे गया। वहां पर सभी एक साथ नहाने के लिए नदी में उतरे। नहाने के दौरान ही यह खिलाड़ी लापता हुआ। कुछ देर तक उसकी तलाश करने के बाद कोच पूरी टीम को लेकर हावड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचा।

वहां पर आरपीएफ पोस्ट में एक खिलाड़ी के लापता होने की सूचना दी और अगली ट्रेन से सभी को लेकर गुवाहाटी के लिए रवाना हो गया। अगले दिन खिलाड़ी की लाश हुगली नदी के किनारे मिली। इसकी जानकारी मिलते ही खिलाड़ी के परिवार वाले हावड़ा पहुंचे और उन्होंने मृतक की पहचान की है। खिलाड़ी का शव मंगलवार की शाम तक भिलाई लाया जाएगा।

Bhilai: नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने गए छत्‍तीसगढ़ हैंडबाल के खिलाड़ी की पश्चिम बंगाल में डूबने से मौत, दो दिन बाद मिली लाश

सेक्टर-4 निवासी जावेद खान का इकलौता बेटा सिरान खान (15) हैंडबाल का खिलाड़ी था। जावेद खान एक निजी कंपनी में फायर आफिसर हैं। अच्छा खिलाड़ी होने के कारण सिरान खान को छत्तीसगढ़ की टीम में शामिल किया गया था। 20 से 23 मार्च तक महासमुंद में हैंडबाल टीम का कोचिंग कैंप आयोजित किया गया था।

इसके बाद 24 मार्च को सभी खिलाड़ी गुवाहाटी (असम) के लिए निकले थे। उनके साथ जिला हैंडबाल संघ के सचिव व हैंडबाल टीम के कोच सैय्यद इमरान अली और टीम मैनेजर हिमांशु साहू के नेतृत्व में ये टीम रवाना हुई थी। मृतक खिलाड़ी सिरान खान के परिवार से जुड़े लोगों ने परिवार वालों के हवाले से जानकारी दी है कि 25 मार्च को सैय्यद इमरान अली और हिमांशु साहू सहित सभी खिलाड़ी हावड़ा रेलवे स्टेशन पर उतरे। वहां पर एक होटल में खाना खाने के बाद सभी एक साथ नहाने के लिए हुगली नदी पर पहुंचे। नहाने के दौरान ही सिरान लापता हो गया और 26 मार्च को उसकी लाश मिली। चूंकि सिरान के लापता होने की सूचना आरपीएफ के पास थी। इसलिए आरपीएफ ने हैंडबाल टीम के लोगों को इसकी जानकारी दी।वहां से सिरान के परिवार वालों को बताया गया।

जानकारी मिलते ही सिरान के पिता जावेद खान और चाचा फिरोज खान हावड़ा के लिए रवाना हुए। दोनों ने सोमवार को लाश देखकर उसकी पहचान सिरान खान के रूप में की। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को उसकी लाश को लेकर वे भिलाई लौटेंगे। सिरान खान कक्षा 10वीं का छात्र था।

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई