पंजाब के किसान फिर उतरे सडक पर; दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम, 90 ट्रेनें प्रभावित

अमृतसर, पंजाब में मुआवजा, एमएसपी और कर्ज माफी को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है। किसान पंजाब भर में रेलवे लाइनों पर बैठे हुए हैं। रेलवे ट्रैक जाम होने के बाद दिल्ली से अमृतसर, पठानकोट से अमृतसर और पंजाब से चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना से मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का आदि सभी रूट्स पूरी तरह से ठप हैं। इससे 90 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। किसान मोहाली के लालड़ू में चंडीगढ़ से अंबाला जाने वाले हाईवे पर धरना लगा कर बैठ गए हैं। इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद किसान भड़क उठे। पंजाब में गुरुवार से 19 किसान-मजदूर संगठन आंदोलन कर रहे है।

प्रधान सुखविंदर सिंह सभरा व जनरल सेक्रेटरी राणा रणबीर सिंह ने बताया कि अब मोर्चों की गिनती 17 से 20 हो गई है। शुक्रवार को समराला व फरीदकोट में भी रेल रोको आंदोलन शुरू हुआ। वहीं संगठनों ने ऐलान किया है कि शनिवार को अंबाला में भी रेल रोको आंदोलन शुरू होगा।

इसके साथ उन्होंने कहा कि 23-24 अक्टूबर को किसानी दशहरा मनाया जाएगा। इस दौरान पूरे देश में मोदी सरकार व कॉर्पोरेट घरानों के पुतले जलाए जाएंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FERTILIZER; अनियमितता पर सख्ती, जशपुर के चार कृषि आदान दुकानों के लाइसेंस 21 दिन के लिए निलंबित

    अंबिकापुर, खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। जशपुर कलेक्टर के…

    FARMING; राज्यों की सहमति से जारी होगा कृषि रोडमैप, हर राज्य के लिए अलग कृषि रोडमैप जारी करने उच्चस्तरीय समिति का होगा गठन

    नईदिल्ली, कृषि-जलवायु क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक राज्य के लिए स्वतंत्र कृषि रोडमैप जारी करने के लिए कल केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…