पशुओं के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु जिलों में हो कारगर पहल

0 संभाग आयुक्त कांवरे ने ली आज कलेक्टरों की बैठक

दुर्ग, दुर्ग संभाग के आयुक्त महादेव कांवरे ने आज दाऊ वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा के सभाकक्ष में दुर्ग संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ की बैठक ली। संभागायुक्त ने कहा कि सड़कों पर पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु संभाग के सभी जिलों में कारगर पहल किया जाए। इस दौरान उन्होंने इस संबंध में जिलेवार प्रस्तुत पावरपाइंट प्रेजेटेंशन का अवलोकन किया।

उन्होंने जिलों में किये जा रहे प्रयासों पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए अच्छे कार्य को सभी जिलों में अनुकरण करने तथा जनजागरूकता से सड़क दुर्घटना रोकने की बात कही। आयुक्त ने कहा कि समय-सीमा से बाहर वाले राजस्व प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसी प्रकार मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं पर जिले में अमल सुनिश्चित किया जाए। संभागायुक्त श्री कांवरे ने सभी कलेक्टरों को आगामी विधानसभा चुनाव के आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के पूर्व सभी निर्माण कार्य पूर्ण कराने, मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान निर्धारित आयु वाले सभी युवकों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का पहल करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में अवैध निर्माण, नियमितीकरण के लंबित प्रकरण का निराकरण कराये। खाद विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण व नकली खाद के संबंध में नियमित जानकारी भिजवाना सुनिश्चित करें। जिलों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत किसानों का के.वाय.सी. एवं आधार पंजीयन पर ध्यान देवें। माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप सामाजिक संस्थाओं को भूमि आबंटन समय पर हो। राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया जाए। संभागायुक्त ने कलेक्टरों को अवगत कराया कि उनके द्वारा तहसील कार्यालय निरीक्षण के दौरान कैश बुक कम्पलीट नही होना पाया गया। उन्होंने कहा कि सभी तहसील कार्यालयों का कैश बुक कम्प्लीट कराकर बैंक खातों से राशि मिलान कराई जाए। इसी प्रकार तहसीलदार, नायब तहसीलदार का अग्रिम दौरा कार्यक्रम में कलेक्टर से अनुमोदन होना चाहिए।

बैठक में सभाग के उपायुक्त (राजस्व) अवधराम टंडन, उपायुक्त (विकास) अजय मिश्रा एवं कलेक्टर दुर्ग पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, कलेक्टर राजनांदगांव डोमन सिंह, कलेक्टर कबीरधाम जन्मेजय मोहबे, कलेक्टर बेमेतरा पदुम सिंह एलमा, कलेक्टर बालोद धर्मवीर शर्मा, कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई गोपाल वर्मा एवं कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एस. जयवर्धने तथा सभी जिलों के जिला पंचायत सीईओ उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EOW; पूर्व मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा के खिलाफ आरोप-पत्र पेश, 1.76 करोड़ रुपए की काली कमाई उजागर

     रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने करीब 1500 पन्नों का अभियोग-पत्र विशेष न्यायालय,…

    MUSEUM; विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा आम लोगों के लिए जनजातीय संग्रहालय बना प्रेरणा और ज्ञान का केन्द्र

    रायपुर, नवा रायपुर के आदिवासी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में अंग्रेजी हुकुमत के दौरान जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बने शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय संग्रहालय…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार