पशुहानि प्रकरणों में मुआवजे का त्वरित भुगतान;बाघ विचरण क्षेत्र से दूरी बनाये रखें

अंबिकापुर, सरगुजा के बलरामपुर जिले में बाघ के द्वारा पशु हानि के 04 क्षतिपूर्ति प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पशु स्वामियों को कुल 40 हजार 500 रूपये की मुआवजा राशि का वितरण किया गया है। बलरामपुर जिला कलेक्टर एवं वनमण्डलाधिकारी ने आमजनों को बाघ विचरण क्षेत्र से दूरी बनाये रखने की अपील की है।

    गौरतलब है कि बलरामपुर जिले में 23 फरवरी से गुरु घासीदास उद्यान की ओर से वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र में बाघ विचरण कर रहा है, तथा बाघ के द्वारा जंगल के किनारे बसे बसाहटों में पालतू पशुओं का शिकार किया गया। वन विभाग द्वारा इनमें त्वरित कार्यवाही करते हुए वन परिक्षेत्र रामानुुजगंज अंतर्गत ग्राम परहियाडीह के रामजीत मरकाम आत्मज रामफल के 01 राश बैल राशि 12 हजार 500 रूपए, वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर के अंतर्गत ग्राम इकनारा मानसिंह आत्मज रामकेश्वर एक राश बैल राशि 15 हजार रूपए, वाड्रफनगर के अंतर्गत ग्राम गोवर्धनपुर रामनवमी आत्मज टिमल एक राश गाय राशि 6 हजार रूपए, बलरामपुर अंतर्गत ग्राम सेन्दूर सूरजदेव मरावी आत्मज राजाराम 01 राश बछिया 7 हजार रूपए की राशि पशु हानि से संबंधित मुआवजा के रूप में भुगतान किया गया है।  

    बाघ के जिले में प्रवेश की सूचना के बाद से लगातार वन विभाग का मैदानी अमला बाघ के गतिविधियों लगातार नजर बनाए हुए हैं, इसके साथ ही ग्रामीणों को बाघ से दूरी बनाने व जंगलों में नही जाने की समझाईश दी जा रही है। इसके साथ ही  बाघ विचरण क्षेत्र के गांवों में मुनादी भी करायी जा रही है।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात